Cancer Cause: आजकल हर कोई दुबला होना चाहता है, लेकिन इसके लिए खुद से दवाइयां खाना बहुत बड़ी गलती है। गुजरात में एक आदमी ने वजन कम करने के लिए खुद से गोलियां लीं, पर बाद में पता चला कि उसे तो कैंसर था। ये खबर आंखें खोलने वाली है।
Cancer Cause:The Lancet की एक केस रिपोर्ट के अनुसार, हम अक्सर टीवी पर विज्ञापन देखकर या किसी दोस्त के कहने पर वजन घटाने की दवाइयां (Weight Loss Pills) मंगवा लेते हैं। हमें लगता है कि इससे हम जल्दी फिट हो जाएंगे, लेकिन असल में ये मौत को दावत देने जैसा है। गुजरात का एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर कोई भी डर जाए। एक शख्स बिना डॉक्टर की सलाह के खुद का इलाज कर रहा था और बाद में पता चला कि उसे कैंसर है। ये एक सबक है कि खुद से डॉक्टर बनना कितना भारी पड़ सकता है।
गुजरात का एक व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान था और उसने बिना किसी डॉक्टर को दिखाए खुद से ही वजन घटाने की दवाइयां (Weight Loss Pills) लेना शुरू कर दिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह जांच के लिए गया, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। जिसे वह केवल मोटापा समझकर कम करने की कोशिश कर रहा था, असल में वह शरीर के अंदर पनप रहा कैंसर था
वजन बढ़ना हमेशा ज्यादा खाने से नहीं होता। कभी-कभी शरीर के अंदर कोई गंभीर बीमारी पनप रही होती है। उस आदमी को लग रहा था कि वो मोटा हो रहा है, इसलिए उसने दवा ली, लेकिन असल में उसके शरीर में कैंसर के लक्षण थे। अगर वो दवा न खाकर पहले डॉक्टर को दिखा लेता, तो बीमारी पहले पकड़ में आ जाती।
ये जो वजन घटाने वाली गोलियां होती हैं, ये बहुत 'स्ट्रॉन्ग' होती हैं। बिना जांच के इन्हें खाने से आपकी किडनी और लीवर पर बुरा असर पड़ता है। कई बार तो हालत इतनी बिगड़ जाती है कि शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं।
हर इंसान का शरीर अलग होता है। जो दवा आपके पड़ोसी को फायदा की, जरूरी नहीं कि आपको भी करे। बिना डॉक्टरी सलाह के दवा लेने से घबराहट, नींद न आना, और बीपी बढ़ने जैसी समस्याएं आम हैं।
इंटरनेट पर मिलने वाली आधी से ज्यादा वजन घटाने की दवाइयां नकली या बिना टेस्टिंग वाली होती हैं। इनमें ऐसे केमिकल्स होते हैं जो एक बार तो वजन कम कर देंगे, लेकिन बाद में आपको अस्पताल पहुंचा देंगे।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।