स्वास्थ्य

Health Tips: हार्ट अटैक का खतरा कम करने में मददगार होती हैं ये सब्जियां, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

Health Tips: आज के समय में ज्यादातर लोग हार्ट अटैक बीमारी के शिकार हो रहे हैं। हार्ट अटैक आने की बड़ी वजह हमारी लाइफस्टाइल है। गलत खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2022, 1:35 PM IST
Health Tips: हार्ट अटैक का खतरा कम करने में मददगार होती हैं ये सब्जियां, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल
Vegetables reduce heart attack risk

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। आज के समय में कम उम्र में ही लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। हार्ट अटैक एक जानलेवा बीमारी होती है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। गलत खानपान का बुरा असर सेहत पर पड़ता है, जो कई बीमारियों का वजह बनता है। ऐसे आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने की जरूरत है। कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं

हार्ट अटैक का खतरा कम करने वाली सब्जियां

मशरूम
हार्ट अटैक का खतरा कम करने में मशरूम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मशरूम में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से हार्ट अटैक होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
यह भी पढ़े: नींबू के हैं अपने कमाल के फायदे, कई समस्याओं के लिए है रामबाण

ब्रोकली
हार्ट अटैक का खतरा कम करने में ब्रोकली का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ब्रोकली का सेवन करने से हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों के होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोटैशि‍यम कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ने नहीं देता है।

टमाटर
हार्ट अटैक का खतरा कम करने में टमाटर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। रोजाना टमाटर का सेवन करने से हार्ट अटैक होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।
यह भी पढ़े: अजवाइन के पानी में छिपे हैं कई अनगिनत राज, जानें इसके कमाल के फायदे

पालक
हार्ट अटैक का खतरा कम करने में पालक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पालक में विटामिन सी, विटामिन ई, ल्यूटिन और कैरोटेनॉइड्स के गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट की बीमारियों का खतरा कम करते है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 Jul 2022, 1:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगाने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह