29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lemon Benefits: नींबू के हैं अपने कमाल के फायदे, कई समस्याओं के लिए है रामबाण

Lemon Benefits: नींबू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नींबू सेहत के साथ साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। नींबू का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 11 Jul 2022, 7:11 PM IST

Lemon Benefits: नींबू के हैं अपने कमाल के फायदे, कई समस्याओं के लिए है रामबाण

Health benefits of Lemon Nimbu khane ke fayde

Lemon Benefits: नींबू का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। नींबू औषधीय गुणों से भरपूर होता है। नींबू में विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलेट, नियासिन और थायमिन जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। वजन को कम करने के लिए नींबू का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही किडनी स्टोन की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। नींबू सेहत, स्किन और बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। तो आइए जानते हैं नींबू का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

नींबू के फायदे

वजन को कम करने में फायदेमंद
वजन को कम करने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नींबू में पॉलीफेनॉल्स मौजूद होता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। नीबू के रस को गुनगुने पानी और शहद के साथ मिलाकर पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: अजवाइन के पानी में छिपे हैं कई अनगिनत राज, जानें इसके कमाल के फायदे

किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्व के गुण किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए आप नींबू के रस में सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नींबू में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये चक्कर आना और मतली की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट भीगे चना खाने के है कमाल के फायदे, पाचन संबंधी समस्याओें को करता है दूर

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल