
Vocal Cord Dysfunction: सोचिए आप सुबह ठंडी और सूखी हवा में टहलने निकले हैं और सांस अंदर खींचते समय घरघराहट जैसी आवाज आने लगती है, चक्कर महसूस होता है और ऐसा लगता है जैसे दम घुट रहा हो। सांस लेते समय गला बंद होने का यह अनुभव किसी को भी डरा सकता है। अक्सर हम लोग इसे अस्थमा समझ लेते हैं, लेकिन कुछ मामलों में इसकी वजह वोकल कॉर्ड डिसफंक्शन हो सकती है। यह समस्या आमतौर पर जानलेवा नहीं होती, लेकिन इसकी सही पहचान और इलाज जरूरी है। आइए समझते हैं कि VCD क्या है, इसके लक्षण कैसे पहचानें और कब डॉक्टर से मिलना चाहिए।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ एलर्जी, अस्थमा एंड इम्यूनोलॉजी (AAAAI) के अनुसार, हमारे गले में लैरिंक्स के अंदर मांसपेशियों की दो तहें होती हैं, जिन्हें वोकल कॉर्ड कहा जाता है। सांस लेते समय ये खुल जाती हैं, ताकि हवा फेफड़ों तक पहुंच सके। वहीं, बोलते समय ये आपस में मिलकर कंपन करती हैं, जिससे आवाज पैदा होती है। वोकल कॉर्ड डिसफंक्शन को अब इंड्यूसिबल लैरिंजियल ऑब्स्ट्रक्शन (ILO) भी कहा जाता है। इस स्थिति में सांस अंदर लेते समय स्वर-रज्जु खुलने के बजाय सिकुड़ने या बंद होने लगते हैं। इससे हवा का रास्ता आंशिक रूप से रुक जाता है और व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी महसूस होती है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, इसमें परेशानी खासतौर पर सांस अंदर लेते समय महसूस होती है। कई बार व्यक्ति को लगता है कि उसका गला अचानक बंद हो गया है। AAAAI के अनुसार, अस्थमा और VCD में मुख्य अंतर यह है कि अस्थमा में फेफड़ों तक हवा पहुंचाने वाली सांस की नलियां सिकुड़ती हैं, जबकि VCD में गले के स्वर-रज्जु ठीक से नहीं खुलते। VCD सीधे तौर पर एलर्जी या इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया से शुरू नहीं होता। हालांकि, कुछ लोगों में अस्थमा और VCD दोनों समस्याएं एक साथ हो सकती हैं। दोनों का इलाज भी अलग-अलग होता है। इसलिए सही पहचान जरूरी है। इसके साथ ये लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं:
Cleveland Clinic के अनुसार, VCD होने की सटीक वजह हमेशा पता नहीं चलती। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जो अचानक इसके लक्षण शुरू कर सकती हैं या परेशानी बढ़ा सकती हैं;
VCD के दौरान सांस लेने में बहुत परेशानी महसूस हो सकती है। कई बार मरीज को लगता है कि उसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही, जबकि जांच में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य भी हो सकता है। सांस लेने में परेशानी को हमेशा VCD मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इन स्थितियों में तुरंत नजदीकी अस्पताल की इमरजेंसी में जाएं;