स्वास्थ्य

Diabetes: वजन कम होने से लेकर थकान होने तक, ये हो सकते हैं डायबिटीज बीमारी के शुरूआती लक्षण, तुरंत कराएं जांच

Warning Signs And Symptoms Of Diabetes: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, इस बीमारी का कोई इलाज नहीं होता है लेकिन यदि शुरुआत में ऐसे लक्षण दिखाई देने लगे तो लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करके इस बीमारी से खुद को सुरक्षित किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2022, 1:50 PM IST
वजन कम होने से लेकर थकान होने तक, ये हो सकते हैं डायबिटीज बीमारी के शुरूआती लक्षण, तुरंत कराएं जांच
warning signs and symptoms of diabetes

Diabetes Symptoms: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि डायबिटीज से ग्रसित होना बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है। एक बार ये बीमारी हो जाए तो इसे ठीक नहीं किया सकता है और उम्र भर इसका इसका इलाज चलता है। इसलिए शुरुआत में यदि इस बीमारी के ऊपर और इसके होने से पहले वाले लक्षणों के ऊपर ध्यान दे दिया जाए तो इसे काफी हद तक कंट्रोल में किया जा सकता है।
इसलिए जानिए इन लक्षणों के बारे में जिनके दिखने पर आप डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं।

1.स्किन में बार-बार इन्फेक्शन होना: यदि आपके त्वचा में बार-बार इन्फेक्शन हो रहे हैं और ये कम होने का नाम नहीं ले रे हैं तो ऐसे में ये डायबिटीज बीमारी के शुरूआती लक्षणों में से एक है। यदि डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद भी ये ठीक होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो डायबिटीज की जांच जरूर करा लें।

2.हांथों एवं पैरों में लगातार झनझनाहट महसूस होना: यदि अक्सर आपके भी हांथों एवं पैरों में झनझनाहट रहती है और ये समस्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है तो ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। डायबिटीज बीमारी के शुरुआत का ये लक्षण होता है कि पैरों और हांथों में झनझनाहट के साथ अंगूठे में सुई सी चुभती हुई प्रतीत होती है।

3.वजन का तेजी से कम होना: यदि आपका वजन तेजी से कम हो रहा है बिना किसी वर्कआउट या डाइटिंग के तो ये भी डायबिटीज के शुरूआती लक्षणों में से एक है। शुरुआत में डायबिटीज के पेशेंट का वेट तेजी से कम होना शुरू हो जाता है। इसलिए इसकी जांच करवाके और लाइफस्टाइल में बदलाव लाके, काफी हद तक इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

4.भरपूर खाना खाने के बाद भी भूख लगना: डायबिटीज के पेशेंट को अक्सर बार-बार भूख लगती है, इसलिए यदि आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं कि भरपेट खाना खाने के बाद भी भूख का अहसास हो रहा है तो ऐसे में इन लक्षणों को इग्नोर न करें क्योंकि आमतौर पर ये समस्या ज्यादातर ब्लड शुगर लेवल के हाई होने पर होती है।

5.बार-बार वाशरूम जाना: डायबिटीज की बीमारी का ये आम संकेत है कि बिना पानी पिए या बिना लिक्विड चीज़ों के सेवन से उन्हें बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। इसलिए यदि शुरुआत में भी आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए और डायबिटीज की जाँच करवा लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ज्यादा मात्रा में शुगर सेहत को पंहुचा सकता है नुकसान, जानिए शुगर डिटॉक्स करने के इन उपायों के बारे में

6.बार-बार थकावट होना: यदि बिना काम के बैठे-बैठे ही थकावट होने लग जाती है तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि ये डायबिटीज बीमारी क गंभीर लक्षणों में से एक हो सकते हैं। इसलिए इस बीमारी की जाँच जरूर करा लें।

यह भी पढ़ें: पेट से लेकर सिर दर्द तक को कम करता है नींबू का पत्ता, जानें कैसे करें इस्तेमाल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Apr 2022, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन