Weight Loss Secret OMAD Diet: अगर आप जिम जाने के साथ ही सख्त डाइट कर के भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए मददगार हो सकती है। आज की इस स्टोरी में हम एक ऐसी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बहुत सी चीजों का परहेज किए बिना भी आप वजन घटा सकते हैं।
Weight Loss Secret OMAD Diet: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल में लोग सबसे ज्यादा अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने या कम करने को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं और जिम जाने के साथ ही सख्त डाइट करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए मददगार हो सकती है। आज की इस स्टोरी में हम एक ऐसी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बहुत सी चीजों का परहेज किए बिना भी आप अपनी पसंद की चीजें खाकर वजन घटा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस ट्रेंडी और वजन घटाने के नए तरीके के बारे में।
आजकल वजन कम करने और फिट रहने के लिए लोग अलग-अलग तरह की डाइट फॉलो कर रहे हैं। उन्हीं में से एक है OMAD डाइट, जो पिछले कुछ महीनों से फिल्ममेकर करण जौहर के वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से काफी चर्चा में है। बता दें, OMAD का मतलब है One Meal A Day, यानी दिन में सिर्फ एक बार ही खाना है और बाकी समय फास्टिंग करना है। वैसे पहली बार सुनने में यह आसान लग सकता है, लेकिन असल में OMAD डाइट इंटरमिटेंट फास्टिंग का एक सख्त रूप है। इसमें वजन घटाने के लिए लगभग 23 घंटे तक कुछ नहीं खाना होता और रोजाना एक तय समय पर सिर्फ 1 घंटे के भीतर दिन का पूरा खाना खाना होता है।
OMAD डाइट के दौरान जब आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते हैं, तो शरीर पहले से जमे फैट का इस्तेमाल कर एनर्जी बनाने लगता है। इसलिए इस डाइट को फॉलो करने के कुछ ही दिनों के बाद ही वजन कम होने लगता है।
वैसे तो ज्यादातर लोग बढ़ते वजन को घटाने या कंट्रोल करने के लिए ही OMAD डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में समय कम होने की वजह से कुछ लोग इसे दिन में सिर्फ एक बार खाना खाने की वजह से मील प्लानिंग आसान करना और समय की बचत मान रहे हैं।
OMAD डाइट में 23 घंटे बाद दोबारा खाना खाया जाता है। ऐसे में लंबे समय तक भूखे रहने के कारण तेज भूख लगी होती है और लोग एक ही समय में जरूरत से ज्यादा या अनहेल्दी खाना खा लेते हैं। जिससे वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है।
इसके अलावा, लंबे समय तक बिना डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह के इस डाइट को फॉलो करने से शरीर में जरूरी विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की कमी भी हो सकती है। इससे कमजोरी, थकान, चक्कर आना, लो ब्लड शुगर, सिरदर्द और नींद की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही लंबे समय तक भूखे रहने का मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, जिससे चिड़चिड़ापन और गुस्से जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं, बच्चे, एथलीट या ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों के साथ ही जिन लोगों को पहले से डायबिटीज या ईटिंग डिसऑर्डर जैसी गंभीर समस्या है, उन्हें यह डाइट नहीं फॉलो करनी चाहिए। इसके अलावा ध्यान दें, वजन घटाने के लिए यह तरीका हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए बिना डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लिए इसे फॉलो न करें।