स्वास्थ्य

Proteins and Vitamins :- यहां पढ़ें – कौन कौन से फल और सब्जियों में हैं, क्या-क्या प्रोटीन और विटामिन

Proteins and Vitamins :- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों को ग्रहण करना जरूरी होता है। तो आइये जानते हैं, कौन-कौन से फल और सब्जियों से हमें कौन-कौन से प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स प्राप्त हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2021, 10:08 PM IST
vitamins for women
vitamins for women

आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहते हैं। तो आपको यह जानना जरूरी होगा कि कौन कौन से फल और सब्जियों से आपको कौन-कौन से Proteins and Vitamins मिलेंगे। तो आइए जानते हैं बाजार में आसानी से मिलने वाले किन फल और सब्जियों में आपको भरपूर प्रोटीन और विटामिन मिलेंगे। जिनका सेवन करने से आप अपने शरीर को फिट और दुरुस्त रख सकते हैं।

विटामिन ए -

विटामिन ए हरी पत्तेदार सब्जियों, गाजर, सोयाबीन, चुकंदर, टमाटर, पपीता, आम में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह हमारी त्वचा, आंखों और पूरे शरीर के विकास के लिए बेहतर होता है।

विटामिन बी-

विटामिन बी गाजर, संतरा, प्याज, पत्ता गोभी, पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है। विटामिन बी में राइबोफ्लेविन, निकोटीनिक एसिड, फोलिक एसिड, विटामिन B12 जैसे विटामिन होते हैं। इस विटामिन की कमी होने से भूख नहीं लगती है और वजन भी तेजी से घटता है।

विटामिन सी -

विटामिन सी हमें संतरा, नींबू, टमाटर, आलू , अंकुरित दाल, छोले, हरी और लाल मिर्च, पालक सरसों आदि से मिलता है। विटामिन सी की कमी से मसूड़ों से खून आना, दांतों में दर्द होना, इम्युनिटी कमजोर होना जैसी समस्या होती है।

विटामिन डी-

वैसे तो विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत धूप होता है। इसलिए रोजाना 20 मिनट से लेकर आधे घंटे तक धूप में बैठना चाहिए। दरअसल हमारे शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स जरूर होने चाहिए। विटामिन डी हमें धूप से मिलता है और कैल्शियम हमें दूध या दूध से बने अन्य उत्पाद, हरी सब्जियां, आदि से मिलता है। सोया मिल्क भी हमारी हड्डियों को मजबूत करने के लिए काफी मददगार होते हैं।

कैल्शियम-

कैल्शियम से हमारे शरीर की हड्डियां और दांत कमजोर होते हैं। इसलिए कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए हमें दूध, मटर, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, संतरा, दलिया, लौंग, काली मिर्च, आम, बाजरा आदि का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन-

जानकारी के अनुसार हमारे शरीर में 18 से 20% प्रोटीन होता है। इसकी कमी से हमारे शरीर में दर्द, कमजोरी, बाल झड़ना और नाखून का टूटना, मांसपेशियों में दर्द आदि समस्या हो सकती है।इसलिए आप मटर, चना, हरा चना, सोयाबीन, मूंगफली, अमरूद, राजमा, फूल गोभी आदि का सेवन करें। इससे पर्याप्त मात्रा में आपको प्रोटीन मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Jun 2021, 10:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय