स्वास्थ्य

Medicines Empty Stomach : कौन सी दवाइयां खाली पेट लेनी चाहिए कौन सी नहीं , डॉ से जानिए सही जवाब

Empty Stomach Medication Risks : सुबह-सुबह बिना सोचे दवा लेना खतरनाक हो सकता है। इससे पेट में जलन, चक्कर, उल्टी जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं। जानिए दवाएं लेने का सही तरीका डॉ. विशाल गुप्ता से।
2 min read
• •
Jul 06, 2025
Medicines empty stomach
Medicines Empty Stomach : कौन सी दवाइयां खाली पेट लेनी चाहिए कौन सी नहीं , डॉ से जानिए सही जवाब (फोटो सोर्स : Freepik)

Which Medicines Should You Take on an Empty Stomach : अक्सर लोग बिना सोचे-समझे दवाइयां खाली पेट ले लेते हैं, या फिर सुबह उठते ही कोई इंजेक्शन या गोली ले लेते हैं यह सोचकर कि इससे असर तेज होगा। लेकिन इससे शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिनमें पेट में जलन, चक्कर आना, उल्टी, एलर्जिक रिएक्शन आदि समस्या हो सकती है। आइए जानते हैं, डॉ. विशाल गुप्ता (आचार्य, मेडिसिन विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर) से दवाई लेने का सही तरीका ।

Medicines Empty Stomach : पहले समझें ‘खाली पेट’ का सही मतलब क्या है?

खाली पेट का अर्थ है, दवा खाने से 1 घंटे पहले या भोजन के 2 घंटे बाद लेना। इससे पेट में खाना न होने की स्थिति बनती है और दवा का असर प्रभावी होता है।

Empty Stomach Medication Risks : किस तरह का है नुकसान

1. पेट में तेज जलन या अल्सर का खतरा- कुछ दवाइयां पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    2. ब्लड प्रेशर गिरना या बेहोशी - कुछ दवाइयां तेज असर करती हैं जिससे अचानक ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।

    3. एलर्जी और रिएक्शन - कुछ इंजेक्शन या दवाओं से अचानक रिएक्शन हो सकता है।

    4. बेहोशी या कोमा - शुगर की दवा खाली पेट लेने से शुगर अचानक कम हो सकती है। इससे बेहोशी या कोमा का जोखिम है। इसलिए खाने से पहले ही शुगर की दवा लेनी चाहिए।

    …तो कुछ दवा खाली पेट क्यों दी जाती हैं? (Which Medicines Should You Take on an Empty Stomach)

    थायरॉइड की दवा (जैसे एल-थायरॉक्सिन) - पेट खाली होने पर बेहतर अवशोषित होती है।

    कुछ एंटीबायोटिक्स - भोजन के साथ लेने से कम असर करती हैं।

    आयरन सप्लीमेंट्स - इसका अवशोषण खाली पेट बेहतर होता है।

    क्या करें, क्या न करें-

    - कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    - दवा के साथ आने वाले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, खासकर ‘खाली पेट लें’ या ‘भोजन के बाद लें’ जैसे निर्देश।

    यदि खाली पेट दवा लेने पर चक्कर, उल्टी, घबराहट हो या अन्य किसी भी तरह की समस्या महसूस हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

    डिस्क्लेमर
    इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
    Updated on:
    06 Jul 2025 02:38 pm
    Published on:
    06 Jul 2025 02:38 pm
    Also Read
    View All
    Navratri 2026 Fast: नवरात्रि के पहले दिन सुबह क्या खाएं? NCBI से जानें नवरात्रि व्रत की सही शुरुआत कैसे करें

    Bug Bites: मधुमक्खी, चींटी या मकड़ी के काटने पर क्या करें? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें प्राथमिक उपचार और जरूरी सावधानियां

    पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

    Discoid Eczema: शरीर पर सिक्के के आकार के लाल धब्बे और तेज खुजली, NHS ने बताई डिस्कॉयड एक्जिमा की पहचान

    Fasting During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में फास्टिंग करने वाली महिलाओं के बच्चे के वजन पर क्या असर पड़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन से समझें