स्वास्थ्य

नारियल पानी इन लोगों के लिए नहीं है सही, जानिए किसे नहीं पीना चाहिए Coconut Water

Who Should Not Take Coconut Water: नारियल पानी के फायदे तो बहुत हैं लेकिन यह सभी के लिए सही नहीं होता। इस आर्टिकल में जानिए किन लोगों को नारियल पानी से बचना चाहिए और क्यों?

2 min read
Aug 09, 2025
Who Should Not Take Coconut Water (Image: Freepik)

Who Should Not Take Coconut Water: नारियल पानी को अक्सर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह कम कैलोरी वाला इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर पेय है जो गर्मियों में खासतौर पर हाइड्रेशन के लिए लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है? कुछ लोग नारियल पानी पीने से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को नारियल पानी से बचना चाहिए और क्यों?

ये भी पढ़ें

Urine Color and Kidney Health: इस कलर का यूरिन मतबल किडनी फेल! यूरिन के ये 5 रंगों से समझें किडनी का हाल

डायबिटीज पेसेंट रहें सावधान

नारियल पानी में प्राकृतिक शक्कर होती है जो लगभग 6-7 ग्राम प्रति 200 मिलीलीटर होती है। यह शुगर डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों के लिए खून में शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं तो नारियल पानी का सेवन सीमित करें या डॉक्टर से सलाह लेकर ही पिएं।

किडनी पेसेंट इसका सेवन न करें

    नारियल पानी पोटैशियम से भरपूर होता है जो सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद है। लेकिन जिनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही होती उनके लिए ज्यादा पोटैशियम खतरनाक हो सकता है। इससे खून में पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे मांसपेशियों में कमजोरी और दिल की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए किडनी की बीमारी वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।

    हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जोखिम

      नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। लेकिन अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे हैं खासकर पोटैशियम बढ़ाने वाली दवाएं तो नारियल पानी पीने से पोटैशियम का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इससे हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

      एलर्जी वाले लोग बरतें सावधानी

        नारियल पानी से एलर्जी कम होती है लेकिन कुछ लोगों को इससे त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते या सूजन जैसी समस्या हो सकती है। गंभीर मामलों में सांस लेने में दिक्कत या एनाफिलेक्सिस भी हो सकता है। अगर आपको किसी खाने से एलर्जी होती है तो नारियल पानी का सेवन सोच-समझकर करें।

        सर्दी या फ्लू के दौरान नारियल पानी न पिएं

          आयुर्वेद के अनुसार नारियल पानी ठंडा होता है। अगर आप सर्दी, खांसी या फ्लू से पीड़ित हैं तो नारियल पानी आपके म्यूकस (बलगम) को बढ़ा सकता है और आपकी तबीयत खराब कर सकता है। ऐसी स्थिति में गर्म पेय लेना बेहतर रहता है।

          इलेक्ट्रोलाइट कंट्रोल डाइट वाले लोग

            अगर आपको डॉक्टर ने पोटैशियम या इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा सीमित करने को कहा है जैसे हार्ट या किडनी की गंभीर समस्या वाले लोगों को तो नारियल पानी से बचना चाहिए। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स आपकी डाइट के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं।

            कुल-मिलाकर, नारियल पानी कई लोगों के लिए फायदेमंद होता है लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं है। खासकर डायबिटीज, किडनी की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, एलर्जी, सर्दी-खांसी या इलेक्ट्रोलाइट नियंत्रित डाइट वाले लोग इसका सेवन सावधानी से करें या डॉक्टर की सलाह लें।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            ये भी पढ़ें

            Early Cancer Warning Signs: कैंसर की शुरुआत में दिखते हैं ये 5 संकेत, जल्दी पहचान से बच सकती है जान

            Also Read
            View All

            अगली खबर