Winter Eye Problem: सर्दियां शुरू होती है हमारे शरीर में काफी बदलाव होने लग जाते है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है आंखों की समस्या भी बढ़ने लग जाती है। आईये जानते है कि सर्दियों में आंखों की कौन कौन सी समस्याएं बढ़ जाती है।
Winter Eye Problem: हमारी आंखें शरीर का सबसे सवेंदनशील अंग होती हैं। बाहर के वातावरण से ये बहुत जल्दी प्रभावित होती हैं, यही कारण है कि सर्दियों में हमारी आंखों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। सर्दियों में जब आंखों की प्रॉब्लम होने लगती है, हम उसे मौसम का बदलाव है, ऐसा कहकर टाल देते हैं। लेकिन वास्तव में ये हमारी आंखों के लिए एक खामोश खतरा है। सर्दी के मौसम में ठंड हमारी आंखों से नमी को कम कर देती है, इसके कारण आंखों में खुजली और सूखापन की समस्या बढ़ जाती है। ठंड रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ने का काम करती है। सर्दियों में जो हम हीटर काम में लेते हैं, वो नमी सोखने का काम करता है। इसलिए सर्दियों में आंखों की समस्या बढ़ जाती है और हमे इनकी विशेष देखभाल करनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में आंखों की कौनसी 5 समस्याएं बढ़ जाती हैं।
सूखी आंखें (Dry Eyes)- सर्दियों में आंखों की नमी कम होने के कारण आंखों का सूखापन बढ़ जाता है। ज्यादा सूखी आंखें होने के कारण सूजन भी आ जाती है, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरुरी हो जाता है क्योंकि लंबे समय तक सूखापन रहने से आंखों को स्थायी नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। काफी लोगों में ठंड में कॉर्नियल एडिमा (Corneal Edema) की समस्या बढ़ जाती है।
सनबर्न (Sunburn)- सर्दियों में ठंड के कारण हम धूप में बैठना ज्यादा पसंद करते हैं। धूप में ज्यादा देर बैठने के कारण हमे पता भी नहीं चलता है, सूरज की रोशनी से हमारी आंखें जलने लगती हैं। अगर आपकी आंखों में सनबर्न है, तो आपकी आंखों में जलन, दर्द और प्रकाश के प्रति सवेंदनशीलता बढ़ जाएगी। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो आंखों में सनबर्न मैक्यूलर डिजनरेशन (Macular degeneration) और दिखने में कमी होने जैसे लक्षण हो सकते हैं।
आंसू ज्यादा आना (Excessive Tearing)- काफी लोगों में सर्दियों के दौरान आंखों से ज्यादा आंसू आने लगते हैं। खास बात ये है कि आंसू का बढ़ा हुआ स्राव आंखों के सूखेपन को नियंत्रित करने के लिए आंखों का एक भरपाई तंत्र (compensatory mechanism) का काम करता है।
दृष्टि में बदलाव (VisionW Changes)- सर्दियों में रक्त की पूर्ति पर्याप्त नहीं होने के कारण आपको धुंधलापन और कभी-कभी बिलकुल दिखाई नहीं देने की समस्या हो सकती है। ठंडी जगह पर आपको ये बदलाव महसूस हो सकता है। लेकिन गर्म तापमान वाली जगह पर आने के बाद भी आपको 30 मिनट के अंदर साफ दिखाई नहीं देता है, तो आपको तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से मिलना चाहिए।
भारी और थकी हुई आंखें (Heavy and Tired Eyes)- सर्दियों में आपको आंखें भारी और थकी हुई लगना सामान्य सी बात लगती है क्योंकि एक तो सर्दियों में सूरज कम दिखाई देता है और सर्दियों में मेलाटोनिन हार्मोन ज्यादा बनता है जिससे हमे ज्यादा नींद का अनुभव होता है। लेकिन ये समस्या ज्यादा हो, तो हमे डॉक्टर से मिलना चाहिए।