स्वास्थ्य

World Hepatitis Day 2025: लीवर की बर्बादी का कारण बन सकता है हेपेटाइटिस,जानें कैसे बचें

World Hepatitis Day 2025: हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व स्तर पर वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। यह एक गंभीर संक्रमण है जो मुख्य रूप से लिवर को प्रभावित करता है।जानते है। इससे जुईड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 9:02 AM IST
World Hepatitis Day 2025, health news,Hepatitis Day, Hepatitis,
Liver damage due to Hepatitis

World Hepatitis Day 2025: हर वर्ष 28 जुलाई को विश्व स्तर पर वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (World Hepatitis Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस बीमारी और इससे जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूक करना है। यह एक गंभीर संक्रमण है जो मुख्य रूप से लिवर को प्रभावित करता है और समय पर इलाज न हो पाने पर जानलेवा भी साबित हो सकता है। लिवर शरीर का एक अत्यंत जरुरी अंग है जो शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन जब यह संक्रमित हो जाता है, तो पाचन तंत्र से लेकर पूरे शरीर की कार्यप्रणाली बिगड़ने लगती है। आधुनिक समय में गलत खानपान और अस्वस्थ लाइफस्टाइल के कारण युवाओं में भी हेपेटाइटिस की समस्या बढ़ती जा रही है।

2025 की थीम: "चलो इसे तोड़ दें" (World Hepatitis Day)

World Health Organization(WHO) हर साल इस दिवस के लिए एक नई थीम तय करता है। इस बार 2025 की थीम है "चलो इसे तोड़ दें" (Let's eliminate hepatitis)। इसका उद्देश्य साल 2030 तक हेपेटाइटिस को समाप्त करना है।

हेपेटाइटिस क्या है?

हेपेटाइटिस कई प्रकार का होता है लेकिन हेपेटाइटिस बी सबसे खतरनाक माना जाता है। यह लिवर में सूजन पैदा करता है जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और धीरे-धीरे शरीर के अन्य हिस्सों पर भी असर पड़ता है। बिना इलाज यह जानलेवा भी हो सकता है।

किन लोगों को अधिक खतरा?

-अत्यधिक शराब पीना शरीर के लिए हानिकारक होता है।
-असुरक्षित यौन संबंध बनाने परड्रग्स या नशे का सेवन करने वालों को हो सकता है।
-कमजोर इम्युनिटी या किडनी की समस्या वाले लोगों को हो सकता है।।
-कोसंक्रमित खून, पसीने या लार से भी इसका प्रसार हो सकता है।

लक्षण

-थकान, कमजोरी
-मतली, उल्टीआंखों और त्वचा का पीलापन
-पेट दर्द, जोड़ों में दर्दभूख न लगना और वजन घटना
-गहरे रंग का पेशाब

बचाव के उपाय

-उबला और स्वच्छ पानी पिएंबाहर का भोजन कम करें।
-व्यक्तिगत चीजें जैसे ब्रश, तौलिया शेयर न करेंदूषित पानी से दूरी बनाएं।

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे क्यों मनाया जाता है?

यह दिवस नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. बारूक ब्लमबर्ग(Nobel Prize winner Dr. Baruch Blumberg) के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की थी और इसके लिए वैक्सीन भी विकसित की थी। पहली बार यह दिवस वर्ष 2008 में मनाया गया था।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
28 Jul 2025, 9:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस

Heart Patients Diwali: दिवाली पर दिल को स्वस्थ कैसे रखें? जानें हार्ट पेशेंट की डाइट और इमरजेंसी लक्षणों पर कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह

Benign Fasciculation Syndrome: बिना किसी वजह मांसपेशियों में फड़कन या कंपन होना, क्या है बेनाइन फासिक्युलेशन सिंड्रोम?

Brain Freeze क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक और मेयो क्लीन इस से जानें इसके कारण और लक्षण

मुंह और जीभ में जलन, लेकिन जांच में कुछ नहीं आता, मेयो क्लिनिक से जानें क्या होता है Burning Mouth Syndrome