स्वास्थ्य

World Mosquito Day 2025: मच्छरों से बचें, बीमारियों से दूर रहें, जानें डेंगू और मलेरिया से बचाव की जरूरी सावधानियां

World Mosquito Day 2025: मच्छर दुनिया के सबसे खतरनाक कीड़ों में गिने जाते हैं। ये नन्हें से दिखने वाले कीड़े हर साल लाखों लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका जैसी बीमारियों से बीमार कर देते हैं।
2 min read
Aug 20, 2025
World Mosquito Day 2025,home remedies for mosquitoes,
Mosquito-borne illness prevention 202|फोटो सोर्स – Freepik

World Mosquito Day 2025: हर साल 20 अगस्त को वर्ल्ड मच्छर डे (World Mosquito Day) मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि साल 1897 में सर रोनाल्ड रॉस ने मलेरिया और मच्छरों के बीच का संबंध खोजा था। 2025 में इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है, क्योंकि आज भी मच्छर दुनिया के सबसे खतरनाक कीड़ों में गिने जाते हैं। ये नन्हें से दिखने वाले कीड़े हर साल लाखों लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका जैसी बीमारियों से बीमार कर देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे मच्छरों से बच्चों की सुरक्षा कर सकते हैं और किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें ताकि बच्चों से पूरा परिवार रहे दूर और सुरक्षित।

World Mosquito Day की थीम

वर्ल्ड मच्छर दिवस 2025 की थीम है "अधिक समतापूर्ण विश्व के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई को तेज करना" (Accelerating the Fight Against Malaria for a More Equitable World) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल करोड़ों लोग इन बीमारियों से प्रभावित होते हैं, इसलिए बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।

मच्छरों से होने वाली आम बीमारियां

  • मलेरिया – एनॉफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है और बुखार, ठंड लगना व कमजोरी लाता है।
  • डेंगू – एडीज इजिप्टी मच्छर से फैलता है, इसमें तेज़ बुखार, शरीर पर लाल दाने और जोड़ों में दर्द होता है।
  • चिकनगुनिया – लंबे समय तक रहने वाला जोड़ो का दर्द और तेज बुखार।
  • जीका वायरस – गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर पर खतरनाक, बच्चों में जन्मजात विकार का कारण बन सकता है।
  • जापानी इंसेफलाइटिस व यलो फीवर – दिमाग और लिवर पर असर डालते हैं।

मच्छरों से बचाव के लिए सफाई सबसे जरूरी

  • मच्छर ज्यादातर गंदगी और रुके हुए पानी में पनपते हैं। अगर हम अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखें तो इन्हें आसानी से रोका जा सकता है।
  • गमलों, कूलर और पौधों की ट्रे का पानी नियमित रूप से बदलें।
  • कूड़ा-कचरा ढेर लगाने के बजाय समय पर फेंकें।
  • पानी की टंकी और बाल्टी हमेशा ढककर रखें।
  • घर के आसपास नाली या गड्ढों में पानी जमा न होने दें।

डेंगू और मलेरिया से बचाव के आसान घरेलू नुस्खे

  • नीम का तेल और कपूर – नीम के तेल को पानी में मिलाकर कमरे में छिड़काव करने से मच्छर भागते हैं। कपूर जलाकर कमरे में रखने से भी मच्छर नहीं आते।
  • तुलसी का पौधा – घर में तुलसी लगाने से मच्छरों की संख्या कम होती है, क्योंकि इसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती।
  • लहसुन और पुदीना – लहसुन की गंध और पुदीने का तेल दोनों ही मच्छरों को दूर रखने में असरदार हैं।
  • सरसों और नारियल तेल – इन तेलों को मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर काटने से बचते हैं।
  • नींबू और लौंग – नींबू के टुकड़ों में लौंग लगाकर कमरे में रखने से मच्छर पास नहीं आते।

कुछ और जरूरी उपाय

  • मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
  • बाहर निकलते समय फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
  • दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगवाएं।
  • मोहल्ले में सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लें।
Updated on:
20 Aug 2025 09:14 am
Published on:
20 Aug 2025 09:07 am