स्वास्थ्य

World Mosquito Day 2021:मच्छरों से बचाव के लिए अपनाएं ये कारगर टिप्स, जानिए क्या करें और क्या नहीं

विश्व मच्छर दिवस 2021 (World Mosquito Day 2021) की थीम रीचिंग द जीरो मलेरिया टारगेट है। मच्छरों इन्सानों में बीमारी फैलाते हैं। ये हर साल लाखों मौतों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो मलेरिया विश्व स्तर पर अनुमानित 219 मिलियन मामलों का कारण बनता है।  

2 min read
Aug 20, 2021
mosquito-bite.jpg
Dengue mosquito

नई दिल्ली।

हर साल की तरह इस बार भी विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day 2021) 20 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह दिन ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनॉल्ड रॉस की याद में मनाया जाता है। डॉक्टर रॉस ने 1897 में यह पता लगाया था कि मादा मच्छर मनुष्यों में मलेरिया फैलाती है।

दरअसल, विश्व मच्छर दिवस 2021 की थीम रीचिंग द जीरो मलेरिया टारगेट है। मच्छरों इन्सानों में बीमारी फैलाते हैं। ये हर साल लाखों मौतों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो मलेरिया विश्व स्तर पर अनुमानित 219 मिलियन मामलों का कारण बनता है। इस वजह से हर साल करीब चार लाख मौतें होती हैं। डेंगू लगभग 96 मिलियन मामलों और हर साल करीब चालीस हजार मौतों के लिए जिम्मेदार है।

मानसून के दौरान प्रत्येक वर्ष मच्छर जनित बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाती है। इधर-उधर जमे हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। इसके अलावा, गरम और नमी वाले जलवायु में मच्छर प्रजनन करते हैं, जिससे उनकी संख्या तेजी से बढ़ती है। इसलिए खास तौर से मानसून में मच्छरों से बचाव जरूरी है।

- मानसून के मौसम में पूरी बांह के और ढीले कपड़े पहनने चाहिए। शरीर से चिपके या चुस्त कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

- घर में कीटनाशक और मच्छरों को मारने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करें। हालांकि, स्पे्र के हानिकारक बचाव से भी पूरी बांह के कपड़े मददगार साबित होंगे।

- प्राकृतिक तौर पर मच्छरों को भगाने के लिए खास पौधे आते हैं, जैसे- लेमन बाम, तुलसी, लैवेंडर और मेहंदी। इसके अलावा खुशबूदार तेल या इत्र को शरीर पर मलने से भी मच्छर दूर भागते हैं।

- आसपास की जगह को साफ और स्वच्छ रखें। यहां पानी जमा नहीं होने दें और खिडक़ी-दरवाजों को जरूरत होने पर ही खोलें।

- यदि आप अस्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं और बीमारियों के लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिले और जरूरी जांच कराएं।

Published on:
20 Aug 2021 12:11 pm