Stomach worms : पेट में कीड़े की समस्या होने से व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे कुछ घरेलू उपाय से दूर किया जा सकता है।
वैसे तो पेट में कीड़े होना कोई का नई समस्या नहीं है। लेकिन इसके कारण व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानी होती है। यह समस्या बच्चों में अधिक नजर आती है। इस कारण से पेट में दर्द होना, उल्टी होना, भूख नहीं लगना, रात को सोते वक्त दांत कटकटाने आदि दिक्कतें होती है। अगर इस प्रकार की समस्या है। तो आप कुछ घरेलू उपाय से से दूर कर सकते हैं।
लहसुन का उपयोग करें -
पेट में होने वाले कीड़ों को दूर करने के लिए आप लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। जिससे पेट में होने वाले कीड़े खत्म हो जाते हैं। इसके लिए आप 1 सप्ताह तक रोज कच्चे लहसुन का सेवन करें। या फिर एक कप दूध में लहसुन की दो कली को डाल कर अच्छे से उबालें और दूध को ठंडा होने के बाद पी जाएं।इससे पेट के कीड़े की समस्या दूर होगी।
यह भी पढ़ें - कमजोरी दूर कर वजन बढ़ाना है तो अपनाएं यह घरेलू उपाय.
लौंग का सेवन करें-
लौंग एंटी सेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल ओर एंटी पैरासिटिक गुण से भरपूर होते हैं। जो शरीर के अंदर होने वाले कीड़ों को मारने में फायदेमंद रहता है। आप एक चम्मच लौंग का पाउडर तैयार करें और उसे एक कप गर्म पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पी जाएं। रोजाना 1 सप्ताह तक ऐसा करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे।
हल्दी का सेवन करें-
हल्दी का सेवन भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हल्दी पेट के कीड़े मारने के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि यह एंटीमाइक्रोबियल्स गुणों से भरपूर होती है। आप कच्ची हल्दी के रस में थोड़ा नमक डालकर सुबह खाली पेट पी लें। इससे पेट के कीड़ों की समस्या दूर होगी।
नीम-
नीम एंटीपैरासीटिक गुण से भरपूर होता है और इसका उपयोग कई प्रकार की औषधियों में किया जाता है। आप नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और आधा चम्मच पेस्ट को पानी के साथ मिलाकर रोज सुबह 1 सप्ताह तक खाली पेट पीएं। इससे पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे और आप को बेहतर महसूस होगा।