स्वास्थ्य

Wrist Numbness Causes: रात में हाथ सुन्न पड़ जाता है, हो सकती है ये खतरनाक बीमारी, जानें इसके लक्षण और उपाय

Wrist Numbness Causes: रात में हाथ सुन्न पड़ना आम समस्या है। जानें कारण, शुरुआती लक्षण और कार्पल टनल सिंड्रोम का आसान इलाज।

2 min read
Dec 01, 2025
Wrist Numbness Causes
Wrist Numbness Causes (photo- freepik)

Wrist Numbness Causes: रात के समय हाथों का सुन्न पड़ना (Numb Hands) कई लोगों के लिए आम समस्या बन चुका है। खासतौर से महिलाओं में यह शिकायत ज्यादा देखने को मिलती है। हाथ सुन्न पड़ने की वजह सिर्फ चोट या चोटिल होने से नहीं होती, बल्कि इसके पीछे नर्व डैमेज या न्यूरोलॉजिकल कारण भी हो सकते हैं। न्यूरोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉ. रिशु गर्ग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर इस समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

रात में हाथ सुन्न पड़ने की मुख्य वजह

डॉ. गर्ग के अनुसार, अगर सर्दियों में अक्सर रात के समय हाथ सुन्न पड़ते हैं तो इसके पीछे सबसे आम वजह कार्पल टनल सिंड्रोम (Carpal Tunnel Syndrome) हो सकती है। इस स्थिति में मीडियन नर्व (Median Nerve), जो हाथ में होती है, दब जाती है। इसके कारण हाथ में सुन्नपन, झनझनाहट या दर्द महसूस होने लगता है।

यह समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जिनकी कलाई लगातार मोड़ने का काम होता है, जैसे टाइपिंग करना, दूध निकालना, किचन में बर्तन या चम्मच चलाना, नमस्ते करने जैसी हरकतें, इन गतिविधियों में कलाई पर दबाव बढ़ता है और लक्षण और गंभीर हो जाते हैं।

कार्पल टनल सिंड्रोम के लक्षण

कार्पल टनल सिंड्रोम में आम तौर पर यह लक्षण दिखाई देते हैं। रात के समय हाथ सुन्न पड़ना, उंगलियों में झनझनाहट, कभी-कभी हाथों या कलाई में दर्द, पकड़ने या पकड़ बनाए रखने में दिक्कत। विशेषकर ये समूह इस सिंड्रोम की चपेट में आते हैं। महिलाएं, प्रेग्नेंट महिलाएं, थायरॉयड और डायबिटीज के मरीज, गठिया (Arthritis) से परेशान लोग, जिनका वजन हाल ही में बढ़ा हो।

घर पर कैसे जांचें?

डॉ. गर्ग के अनुसार, इसे घर पर भी आसानी से जांचा जा सकता है। इसके लिए हाथों को पीछे की ओर जोड़ें, यानी हाथ उल्टा करके जोड़ें। कलाई ऊपर की ओर और उंगलियां नीचे की तरफ रहें। इस स्थिति में लगभग 2 मिनट तक रहें। अगर इस दौरान हाथ सुन्न पड़ जाएं या झनझनाहट महसूस हो, तो यह कार्पल टनल सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है।

इलाज और बचाव

कार्पल टनल सिंड्रोम का इलाज आम तौर पर सरल होता है। डॉक्टर कुछ इस प्रकार उपाय सुझाते हैं। रिस्ट बैंड (Wrist Band) पहनना, दिन या रात में, फिजिकल थैरेपी, दवाइयां और सूजन कम करने वाली ट्रीटमेंट साथ ही, हाथों और कलाई को बार-बार आराम देना, भारी सामान उठाने से बचना और सही पोजिशन में सोना भी मदद करता है।

Published on:
01 Dec 2025 11:53 am