
चेहरे में दर्द और आंखों के पीछे दबाव? ये हो सकता है Sinus Headache का संकेत- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Sinus Headache Symptoms: सिरदर्द की शिकायत हम सबको कभी न कभी होती ही है। लेकिन अगर दर्द बार-बार नाक के आसपास या आंखों के पीछे महसूस हो रहा है और साथ में नाक बंद रहने या चेहरे पर भारीपन जैसी परेशानी भी है, तो यह सामान्य सिरदर्द नहीं, बल्कि साइनस हेडेक (Sinus Headache) हो सकता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, साइनस हेडेक तब होता है जब साइनस में सूजन या इंफेक्शन की वजह से दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में सिर्फ दर्द की गोली खाने से राहत नहीं मिलती, बल्कि इसकी असली वजह का इलाज करना जरूरी होता है। आइए मेयो क्लिनिक से जानते हैं कि कारण और लक्षण क्या होते हैं और साथ ही कब डॉक्टर से मिलना चाहिए।
हमारी नाक, सिर और आंखों के आसपास हवा से भरी छोटी-छोटी जगह होती हैं, जिन्हें साइनस कहा जाता है। जब इनमें सूजन आ जाती है या बलगम भर जाता है, तो अंदर दबाव बढ़ने लगता है। यही दबाव सिरदर्द की वजह बनता है, जिसे साइनस हेडेक कहा जाता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
26 Jul 2026 09:06 am
