Health Tips: ज्यादा समय तक मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन देखने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। आंखों की रोशनी यूं ही कमजोर नहीं हो जाती है लेकिन हमारी लापरवाही से हमें परेशानी भुगतनी पड़ती है जिस तरह से हम अपने खान-पान का ध्यान हर दिन रखते है उसी तरह से आंखों की भी देखभाल करना जरूरी है। इसलिए हमें अपने आंखो का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।

Health Tips: आजकल के समय में मोबाइल, लैपटॉप पर काम करना सामान्य है। लंबे समय तक लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते रहने के कारण आंखों में धुंधलापन, आंखें सूखना या कमजोर होने जैसी शिकायतें डॉक्टरों के पास आने लगी हैं। आंखें बहुत नाजुक होती हैं। बहुत देर तक किसी भी चीज को देखने पर इनमें दर्द हो सकता है। ऐसे में आपको आंखों को आराम देना बहुत जरूरी है। इनसे बचने का आसान तरीका है आप अपनी आंखों की अच्छी सेहत के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करें। अब जब आप अपना ज्यादातर समय कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर बिता रहे हैं, तो अपने आहार में विटामिन्स मुख्य तौर पर शामिल करें। इसके साथ ही आपको आंखों के व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते है आंखो का ध्यान कैसे रखें
इस तरीकों से रखे अपने आंखो का ध्यान
1. प्राकृतिक रोशनी में काम करने की कोशिश करें
हमेशा एलईडी या ट्यूब लाइट का उपयोग करने के बजाय प्राकृतिक प्रकाश में काम करने का प्रयास करें। जब सूरज की रोशनी आपके कमरे में दरवाजे और खिड़कियों से प्रवेश करती है, तो यह आपकी आंखों को आराम देती है। यह आपको पूरे दिन सक्रिय रहने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़े: डायबिटिक पेशेंट्स के काम आ सकता है ये चमत्कारी पौधा, स्किन से लेकर पेट से जुड़ी बीमारियों को करता है दूर,जानिए
2. पलक को झपकाते रहें
मोबाइल या लैपटॉप का यूज करते वक्त लोग पलक झपकाना भूल जाते हैं। स्क्रीन को एकटक देखते रहने से ड्रायनेस की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इन्हें सुरक्षित रखने के लिए कोशिश करें कि आंखों को बीच-बीच में झपकाते रहें और आराम देते रहें।
3. ब्लू कट ग्लास का इस्तेमाल करें
आप अगर दिन भर स्क्रीन देखकर काम करते हैं तो आपको अपने लिए ब्लू कट ग्लास बनवाने चाहिए। इससे स्क्रीन से आ रही हानिकारक रेज से आपकी आंखों पर सीधा नुकसान नहीं होगा। इसके साथ ही आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर ब्लू लाइट फिल्टर लगाकर रखें जो ब्लू लाइट को आपकी आंखों तक पहुंचने नहीं देगा। इसके अलावा अगर आप रात के समय स्क्रीन देख रहे हैं तो आपको ब्राइटनेस कम रखनी है और कॉन्ट्रास्ट को ज्यादा कर दें। कोशिश करें कि रात में लाइट वाले डिवाइस से दूर रहें।
4. 15 मिनट का ब्रेक ले
मोबाइल या लैपटॉप पर लगातार समय बिताने वालों को हर दो घंटे के बाद अपने काम से 15 मिनट का ब्रेक लेना जरूरी है। इससे कुछ देर के लिए आंखें स्क्रीन से दूर हो जाती हैं और उन्हें थोड़ी देर के लिए आराम भी मिलता है।
यह भी पढ़े: हड्डियों के दर्द से लेकर इन्फेक्शन तक से बचते हैं ये फूड्स, जानिए रोज कितना लेना चाहिए विटामिन सी
5. डॉक्टर से संपर्क करें
वर्क फ्रॉम होम के चलते लोग लंबे समय तक लैपटॉप स्क्रीन को देखते रहते हैं जिससे उनकी आंखें सूख जाती हैं और ड्राय आई की समस्या होती है। आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ड्राय आई होने पर डॉक्टर आपको आई ड्राप दे सकते हैं। इससे आंखों में आंसुओं का निमार्ण होता है और आंखें सूखती नहीं हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।