हॉलीवुड

एकेडमी ने लोकप्रिय फिल्मों की नई ऑस्कर श्रेणी का विचार छोड़ा

नई श्रेणी की एकेडमी के सदस्यों और लोगों ने आलोचना की थी
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2018, 8:55 PM IST
oscar award
oscar award

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइसेंज ने कुछ दिन पहले ऑस्कर पुरस्कारों में लोकप्रिय फिल्मों में उत्कृष्ट उपलब्धि की नई श्रेणी जोडने की घोषणा की थी, लेकिन अब इस विचार को छोड़ दिया गया है।

संस्था के शासक मंडल ने त्यागा विचार:
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, संस्था के शासक मंडल ने विशेष बैठक के बाद इसे शुरू नहीं करने का फैसला किया। एकेडमी ने हाल में घोषणा की कि वे फिलहाल इस विचार पर आगे नहीं बढ़ रहे हैं और अगले ऑस्कर पुरस्कारों में इस श्रेणी को शामिल नहीं किया जाएगा।

बदलाव जारी रखेंगे:
एकेडमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हडसन ने कहा, 'नए अवार्ड को लॉन्च करने को लेकर कई तरह की व्यापक प्रतिक्रिया मिली है, और हम इस पर अभी अपने सदस्यों के साथ और चर्चा की जरूरत समझते हैं। हमने पिछले कई सालों में आस्कर में काफी बदलाव किए हैं, और इस साल भी बदलाव किए गए हैं, और हम बदलाव जारी रखेंगे। लेकिन पिछले 90 सालों की अविश्वसनीय विरासत का सम्मान करते हुए ही हम बदलाव करेंगे।'

एकेडमी के सदस्यों और लोगों ने की आलोचना:
नई श्रेणी की एकेडमी के सदस्यों और लोगों ने आलोचना की थी और कहा था कि यह साधारण किस्म की फिल्मों को बढ़ावा देगा, जिससे उद्योग को नुकसान होगा। 91वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का यहां 24 फरवरी को आयोजन किया जाएगा।

Published on: