हॉलीवुड

मेट गाला 2026 में मची खलबली! 14 साल की ब्लू आइवी ने तोड़ा ये पुराना नियम

Met Gala 2026 Rule Break: मेट गाला 2026 की शुरूआत हो चुकी है। बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इसमें शिरकत की है। ऐसे में बेयोंसे की 14 साल की बेटी ब्लू आइवी ने कुछ ऐसा किया जिससे मेट गाला का एक पुराना नियम टूट हगया। सोशल मीडिया पर वह चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

2 min read
May 05, 2026
मेट गाला 2026 का टूटा नियम

Blue Ivy Carter Met Gala 2026 debut: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े महाकुंभ 'मेट गाला 2026' में इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। हर साल मेट गाला में बड़े-बड़े सितारे अपनी पोशाकों से हैरान करते हैं, लेकिन उस समय हर कोई हैरान रह गया जब इस साल ब्लू आइवी कार्टर ने मंच पर कदम रखा। सुपरस्टार बेयोंसे और जे-जी की बेटी ब्लू आइवी ने एक अहम नियम को ठेंगा दिखा दिया। उन्होंने इस इवेंट में अपना शानदार डेब्यू किया और मेट गाला के पुराने और सख्त नियम को भी तोड़ दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

ये भी पढ़ें

गर्भ से ‘मोदी-मोदी’ के नारों वाले फर्जी बयान पर भड़कीं मैथिली ठाकुर, विरोधियों को दिया करारा जवाब

ब्लू आइवी ने तोड़ा मेट गाला का नियम (Blue Ivy Carter Met Gala 2026 debut)

फैशन की इस बड़ी रात में ब्लू आइवी ने जिस नियम को तोड़ा वह ये है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों का रेड कार्पेट पर आना वर्जित माना जाता है, लेकिन अब ब्लू आइवी ने उस नियम को दरकिनार कर दिया। उन्होंने अपने डेब्यू पर 'बालेंसियागा' (Balenciaga) का खास तौर पर डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था। उनका लुक उनकी उम्र के लिहाज से मासूमियत भरा भी था और बेहद हाई-प्रोफाइल फैशन से लैस भी। उन्होंने रेड कार्पेट पर एक स्ट्रैपलेस, हाथीदांत (Ivory) जैसे रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनकर एंट्री ली।

ब्लू आइवी की स्टाइलिंग में सादगी और रॉयल्टी का गजब संगम दिखा। उन्होंने हीरे का एक नाजुक हार और लटकने वाले झुमके पहने थे। उनके लुक को पूरा किया 'जिमी चू' (Jimmy Choo) की चमचमाती हील्स और बड़े साइज के ट्रेंडी धूप के चश्मों ने, जिसने उन्हें एक 'कूल' और रहस्यमयी अंदाज दिया।

10 साल बाद बेयोंसे की वापसी (Blue Ivy age rule breaking Met Gala)

जाहिर है, 14 साल की ब्लू आइवी इस इवेंट में अकेली नहीं थीं। उनकी मां और ग्लोबल सुपरस्टार बेयोंसे करीब एक दशक बाद मेट गाला के रेड कार्पेट पर वापस लौटीं। इस साल बेयोंसे की भूमिका और भी बड़ी थी क्योंकि वह इस इवेंट की 'को-चेयर' (सह-अध्यक्ष) थीं। बेयोंसे ने हीरे जड़े हुए एक जगमगाते गाउन में एंट्री की, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। उन्होंने अपने बालों को 'क्रिम्प्ड' स्टाइल में रखा था और सिर पर चांदी का एक हेडपीस पहना था।

वहीं, जे-ज़ी (Jay-Z) ने हमेशा की तरह क्लासिक ब्लैक सूट में अपना लुक सिंपल रखा। उन्होंने पूरी लाइमलाइट अपनी पत्नी और बेटी पर ही रहने दी। सोशल मीडिया पर इस समय कार्टर फैमिली की तस्वीरें और ब्लू आइवी का 'रूल-ब्रेकिंग' डेब्यू सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

Santhosh Nayar Death: रोड एक्सीडेंट में एक्टर संतोष की मौत, ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की हालत नाजुक
Published on:
05 May 2026 10:14 am
Also Read
View All