Comedian Kelly Collette: कॉमेडियन केली कोलेट ने अपने साथ हुई सरेआम छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने बताया कि कैसे एक लड़का साइकिल पर आया और उसने उन्हें पीछे मारा, लेकिन वह घबराई नहीं उन्होंने उसका पीछा किया और उसे चप्पल फेंककर भी मारी। इसके बाद उन्होंने एक बड़ा और कदम उठाया।
Comedian Kelly Collette attack Cincinnati: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने न सिर्फ अपने साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया। मशहूर कॉमेडियन केली कोलेट ने सिनसिनाटी में दिनदहाड़े हुए इस भयावह हमले को लेकर पोस्ट किया है और अपने फैंस को सारी बात बताई है। उन्होंने बताया कि उसने उनके पीछे मारा और भाग निकला। कॉमेडियन का छेड़छाड़ वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 15 मई, 2026 की है। कॉमेडियन केली कोलेट सड़क पर जा रही थीं, तभी इलेक्ट्रिक साइकिल पर सवार होकर आए एक व्यक्ति ने उनके साथ सरेआम बदतमीजी की और उन्हें गलत तरीके से छूकर भागने लगा। आम तौर पर ऐसी घटनाओं के बाद लोग सहम जाते हैं, लेकिन केली ने चुप रहने के बजाय तुरंत उस मनचले को फेंककर चप्पल मारी और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। केली को अपनी तरफ आते देख आरोपी घबरा गया और तेजी से गलियों की तरफ भाग निकला।
घटना के तुरंत बाद केली ने हार नहीं मानी और बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना से जुड़े अपडेट और अपनी सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरों के फुटेज शेयर की। आरोपी की पहचान करने के लिए उन्होंने तकनीक का सहारा लिया और एक एआई-जनरेटेड (AI) स्केच तैयार करवाया, जो हूबहू घटना के समय आरोपी की शक्ल और कपड़ों से मेल खाता था।
अपनी पोस्ट में गुस्सा जाहिर करते हुए केली ने लिखा, "सिनसिनाटी के लोगों, क्या आपने इस आदमी को मैडिसन एवेन्यू के आसपास साइकिल चलाते देखा है? इसने मेरे साथ बदतमीजी की और एक कायर की तरह भाग गया। मैंने उसका पीछा किया, जिसकी उसे उम्मीद नहीं थी। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगी जब तक इसे ढूंढ नहीं लेती।"
केली की इस सोशल मीडिया मुहिम का असर यह हुआ कि पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। अधिकारियों ने आरोपी की पहचान 24 साल के रोजर स्टाइल्स के रूप में की और उसे अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह आरोपी पहले भी उस इलाके में कई अन्य महिलाओं के साथ "गाड़ी से गुजरते हुए" छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम दे चुका था। फिलहाल पुलिस ने रोजर पर यौन उत्पीड़न के कई मामले दर्ज किए हैं। केली की इस बहादुरी की अब हर तरफ तारीफ हो रही है।