हॉलीवुड

हॉलीवुड में आत्मा का सामना करेंगी जैकलीन फर्नांडिस, वीडियो में देखिए झलक

जैकलीन की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है।
2 min read
Jun 25, 2018
Jacqueline Fernandiz
Jacqueline Fernandiz

श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं और अब उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एंट्री की झलक दिखला दी है। जैकलीन की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। जैकलीन स्टारर इस फिल्म का नाम 'डेफिनिशन ऑफ फियर' है। जेम्स सिम्पसन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। फिल्म में चार लड़कियों की कहानी है, जिनका एक आत्मा से सामना होता है और उसके बाद तरह-तरह के खौफ पैदा करने वाली गतिविधियां होती हैं।

प्राउड महसूस कर रही:

जैकलीन के मुताबिक, वो इस फिल्म का हिस्सा बन कर काफी प्राउड महसूस कर रही हैं। हाल में जारी किए गए इस फिल्म के ट्रेलर में जैकलीन कहती हैं कि कल्पना कीजिए कि डर को किस तरह से तोड़ मरोड़ कर क्रिएट किया जा सकता है।

चार दोस्तों की कहानी:

'डेफिनिशन ऑफ फियर' चार दोस्तों की कहानी है जो वीकेंड पर छुट्टियों के लिए एक सुनसान मेंशन में जाती हैं। इस दौरान उनका सामना सुपरनेचुरल एक्टिविटीज से होता है। वो एक विकृत आत्मा होती है जो उन्हें घेर लेती है और उनका वहां से बच कर जाना मुश्किल होता है। इस दौरान चारों लड़कियां हिम्मत से उसका सामना करती हैं और डर को लेकर अपनी परिभाषा तैयार करती हैं। कनाडा में शूट हुई इस फिल्म में जैकलीन के अलावा कैथरीन बैरेल, ब्लीथ होबार्ड और मर्सेडीज पापालिया ने काम किया है। ये फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।

'रेस 3' को लेकर सुर्खियों में:
बता दें कि जैकलीन की फिल्म 'रेस 3' हाल में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहीं। इस फिल्म में बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की। 'रेस 3' तीन दिन में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। बता दें कि इस फिल्म में जैकलीन ने एक्शन भी किए हैं। फिल्म में जैकलीन के साथ डेजी शाह, बॉबी देओल, सलमान खान और अनिल कपूर जैसे स्टार्स थे।

Updated on:
25 Jun 2018 02:24 pm
Published on:
25 Jun 2018 02:24 pm