
priyanka and nick jonas
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अमरीकन ब्वॉयफ्रेंड सिंगर निक जोनस को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया की नजर भी इन्हीं पर रहती है। मीडिया में निक और प्रियंका के बीच बढ़ती करीबी को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। इसी बीच हाल ही में प्रियंका और निक को मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया। एक मीडिया फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो शेयर की है जिसमें दोनों ही अपना चेहरा छुपाते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका निक को अपनी मॉम मधु चोपड़ा से मिलवानी चाहती हैं इसलिए वो उन्हें मुंबई लेकर आईं है।
प्रियंका ने खरीदा 100 करोड़ा का बंगला
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा हाल में मुंबई वर्सोवा इलाके में 100 करोड़ रुपए का नया फ्लैट खरीदा है जिसके लिए प्रियंका एक ग्रैंड पार्टी रखेंगी। निक की मुंबई यात्रा के दौरान प्रियंका उन्हें अपने सभी दोस्तों से मिलवाना चाहती हैं और इसलिए मुंबई में इस पार्टी के जरिए वो उन्हें अपनी दोस्तों के सामने इंट्रोड्यूस करेंगी। निक का मुंबई विजिट काफी खास होने वाला है क्योंकि प्रियंका का दिल जीतने के बाद अब उन्हें उनकी मॉम मधु और उनके दोस्तों का भी दिल जीतना होगा। हालांकि दोनों की शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
पहले निक ने मिलवाया था परिवार से
बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका और निक को निक के कजिन की शादी में एक साथ देखा गया था। इस दौरान प्रियंका और निका हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। जहां पर निक ने प्रियंका को अपने परिवार से मिलवाया था। इतना ही इसके बाद आए फादर्स डे के बाद प्रियंका इंस्टाग्राम पर निक के पिता को फॉलो भी करने लगी हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रियंका निक के परिवार से नजदीकियां बढ़ाने चाहती हैं।
लिव इन रिलेशन में रहना चाहता है कपल
हाल में मुंबई पहुंचे निक और प्रियंका को लेकर कहा जा रहा है कि ये कपल शादी से पहले लिवइन रिलेशनशिप में रहने का प्लान बना रहा है। अब जब प्रियंका ने 100 करोड़ रुपए का फ्लैट कर खरीद लिया है तो इस कपल के लिवइन रिलेशनशिप में रहने को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
प्रियंका की आने वाली फिल्में
प्रियंका के फिल्मी कॅरियर पर बात करें तो वह जल्द बॉलीवुड फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। लंबे समय बाद इस फिल्म के जरिए वह सलमान के साथ काम करेंगी। इसके अलावा वह अभिषेक बच्चन के साथ भी एक फिल्म करने वाली हैं। यह फिल्म मोटिवेश्नल स्पीकर आयशा चौधरी पर बन रही है। फिल्म में जायरा वसीम आयशा के किरदार में होंगी और अभिषेक-प्रियंका पेरेंट्स के रोल में नजर आएंगे।
Published on:
22 Jun 2018 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
