ल्यूक पर झूठा आरोप: वकील
इस मामले में ल्यूक के वकील का कहना है कि ये आरोप झूठे हैं। उनके वकील ने 31 मई को जो दस्तावेज फाइल किए हैं, उनमें लिखा है कि 26 फरवरी 2016 को केशा ने लेडी गागा को टेक्स्ट मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने ल्यूक पर झूठा आरोप लगाते हुए लिखा था कि ल्यूक ने कैटी पेरी का भी रेप किया है इस बातचीत और केशा के प्रोत्साहन के बाद लेडी गागा ने प्रेस और सोशल मीडिया पर ल्यूक के खिलाफ नकारात्मकता फैलाई है।'