6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक सुपरहीरो के कारण एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर के निर्देशकों को मिली जान से मारने की धमकियां

कुछ लोग इस फिल्म के क्लाइमैक्स से भी काफी नाराज हुए थे।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 14, 2018

Avengers

Avengers

भारत में 27 अप्रैल 2018 को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर बॉक्स आॅफिस पर सफलता बटोरने में कामयाब रही। बता दें कि इस फिल्म में मारवेल फिल्मों के लगभग सभी सुपरहीरोज एक साथ नजर आए थे। दर्जनों सुपरहीरोज होने के बावजूद इसमें एक सुपरहीरो को नहीं दिखाया गया। साथ ही कुछ लोग इस फिल्म के क्लाइमैक्स से भी काफी नाराज हुए थे। वहीं इस सुपरहीरो को फिल्म में ना लेने पर भी काफी बवाल हुआ।

यह भी पढें: जीरो टीजर: दबंग सलमान की गोद में बौने शाहरुख, देसी अंदाज में दोनों का कमरतोड डांस

सुपरहीरो हॉकी नहीं था फिल्म में:
मारवेल की फिल्मों में आपने एक सुपरहीरो को देखा होगा, जो कि तीर धनुष चलाता है। इस सुपरहीरो का नाम हॉकी है। हॉकी को एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में शामिल नहीं किया गया। लेकिन निर्देशकों का यह फैसला उन पर ही भारी पड़ गया।

यह भी पढें: सलमान-शाहरुख ने मिलकर कर दिया था ऐश्वर्या का कॅरियर बर्बाद!

निर्देशकों को मिली जान से मारने की धमकी:
हॉकी को इस फिल्म में ना लिए जाने पर निर्देशकों को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। निर्देशकों को ये धमकियां हॉकी के फैंस ने दी। बता दें कि सुपरहीरो हॉकी का किरदार अभिनेता जैरिमी रेनर ने निभाया था।

जैरिमी ने कहा यह पागलपन है:
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हॉकी का किरदार निभाने वाले जैरिमी रेनर ने कहा, 'मुझे लगता है रूसो ब्रदर्स (निर्देशक एंथनी और जो) को जान से मारे जाने की बहुत धमिकयां मिल चुकी हैं। वाओ ड्यूड, यह पागलपन है। मैं माफी चाहता हूं।'

प्रिव्यू शोज में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म:
बता दें कि एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर ने भारत के सिनेमाघरों में काफी अच्छी कमाई की। यह फिल्म भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। एवेंजर्स ने प्रिव्यू शोज से भी जमकर कमाई की। प्रिव्यू शोज के मामले में यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी।