
priyanka and Nick Jonas
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। वह अक्सर भारतीय मीडिया और विदेशी मीडिया में अपनी अदाओं व एक्टिंग के कारण चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वह अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशनशिप में लेकर सुर्खियों में हैं। अब उनके इस रिलेशनशिप ने भारतीय मीडिया के साथ-साथ विदेशी मीडिया में भी हडकंप मचा दिया। है। इस हडकंप का कारण है एक कमेंट जो कि निक ने प्रियंका की एक तस्वीर पर किया है।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या ने शेयर की ऐसी तस्वीर, फोटो देख खुद जान जाएंगे बच्चन परिवार से उनके रिश्ते की सच्चाई
निक जोनस ने किया कमेंट:
विदेशी सिंगर निक जोनस ने प्रियंका की एक फोटो पर ऐसा कमेंट किया कि प्रियंका चोपड़ा के फैन्स और विदेशी मीडिया के बीच बवाल मच गया। बता दें कि मई के आखिरी हफ्ते में प्रियंका को अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ लॉस एंजेलिस में एक समुद्री यॉर्ड पर साथ देखा गया था। इनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। यह तस्वीर साने आने के बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर खबरें आई। निक ने प्रियंका की एक तस्वीर पर 'देट स्माइल' और साथ में दिल का इमॉटिकॉन बना दिया।
कार का दरवाजा खोलते आए नजर:
इतना नहीं निक एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की कार का दरवाजा खोलते हुए भी नजर आए। इस तस्वीर के सामने आने के बाद प्रियंका के फैंस भी हैरान हैं। यह तस्वीर इन दोनों के रिलेशनशिप में होने के दावा को किसी हद तक सच भी कर रही है।
इंस्टाग्राम पर बातचीत:
प्रियंका और निक के बीच इंस्टाग्राम पर भी बातचीत होती है। इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच जिस तरह से बातचीत चल रही है, उससे यह संकेत मिल रहे हैं कि मामला दोस्ती से कुछ ज्यादा आगे बढ़ चुका है।
प्रियंका से 10 साल छोटे हैं निक:
निक जोनस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से उम्र में करीब 10 साल छोटे हैं। निक सिंगर होने के साथ एक राइटर, एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। निक कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
Published on:
05 Jun 2018 05:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
