ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और हिट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। भले ही सिल्वर स्क्रीन पर अब उनकी ज्यादा फिल्में नहीं आती लेकिन उनके फैंस की संख्या में कोई कमी नहीं हुई है। हालांकि ऐश्वर्या ने जब से कमबैक किया है, तब से अब तक कोई भी ऐसी फिल्म नहीं दी जो ब्लॉकबस्टर रही है सिवाय 'ऐ दिल है मुश्किल' के। अब ऐसा लगता है कि उनका स्टारडम खत्म हो रहा है।