
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर गार्नर अपने कुत्ते को बहुत प्यार करती है। इतना ही नहीं वीह सोते समय अपने कुत्ते को कहानियां भी सुनाती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेनिफर गार्नर सोते समय अपने कुत्ते का गोद में लेकर उसे कहानियां सुनाती हैं। जेनिपफर ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेनिफर गार्नर कुत्ते को गोद में लेकर उसे कहानियां सुना रही हैं। गार्नर की ‘बुक्स वीथ बर्डी’ की शुक्रवार को वापसी हुई, जब अभिनेत्री ने बर्डी पढ़ कर अपने कुत्ते को सुनाते हुए एक वीडियो साझा किया। गार्नर ने इसे अपनी सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में से एक बताया।
गार्नर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,‘जिंगल वाली यहां बहुत सारी फेस्टिव क्रिसमस पुस्तकें हैं।’ बता दें कि गार्नर के अपने कुत्ते के साथ स्टोरीटाइम का पहला एपिसोड अक्टूबर में शुरू हुआ था। ‘मिरैकल्स फ्रॉम हेवेन’ की अभिनेत्री गर्नर ने हाल ही में एक मुर्गी पाली है और इंस्टाग्राम पर उसके साथ एक तस्वीर साझा की थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही जेनिफर गार्नर का अभिनेता और फिल्मकार बेन एफ्लेक के साथ अलगाव हुआ था। बेन एफ्लेक से अलग होने के बाद जेनिफर गार्नर ने कहा था कि फिलहाल उन्हें किसी के साथ डेटिंग में दिलचस्पी नहीं।
साथ ही उन्होंने कहा था कि "मैंने अपने लिए या अपने बच्चों के लिए ऐसा जीवन नहीं चुना होता। मैंने कभी यह नहीं चुना होता कि मैं अकेले रहूं या इस स्थिति में रहूं। हम इस स्थिति का मुकाबला कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं डेट पर नहीं हूं और मुझे डेटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। लोग मुझे डेट करना चाहते हैं और मैं कहती हूं, नहीं धन्यवाद।" गौरतलब है कि जेनिफर गार्नर और एफ्लेफ के दो बच्चे सेराफिना सैमुअल और वॉयलट हैं। वे दोनों ही बच्चों की देखरेख कर रहे हैं।