
JOHN CENA
जिस तरह इंडिया में टीवी एक ऐसा क्षेत्र है, जहां से बॉलीवुड में आकर स्टार तहलका मचाते हैं, वैसे ही ओवरसीज में रेस्लिंग की दुनिया है। बता दें कि रेस्लिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद हॉलीवुड में मचाने वाले कई पहलवान चर्चा में रहे हैं। उनमें अंडरटेकर और ड्वेन जॉनसन के नाम उल्लेखनीय हैं। लेकिन इन दिनों एक और पहलवान हॉलीवुड में अपने अभिनय और ताकत को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। नाम है जॉन सीना। लेकिन यहां जॉन के बारे में बात करने से पहले हम आपको द रॉक्स के बारे में बताना चाहेंगे। इसमें कोई दोराय नहीं कि एक समय रेस्लिंग की दुनिया के बादशाह थे ड्वेन जॉनसन। लेकिन जब उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा, तो यहां भी अपनी एक्टिंग और ताकत से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि रेस्लिंग की दुनिया के बाद हॉलीवुड में कदम रखा, तो वे हॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकार बन गए। अब जॉन सीना चर्चा में हैं। जॉन सीना अभी तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब खबर है कि वे 'वॉचमैन' सीरीज में नजर आ सकते हैं। डेमन लिंडेलॉफ एचबीओ के लिए इस पर सीरीज बनाने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी अभी तक लीक नहीं की गई है, लेकिन लगता है कि सीरीज के एक मुख्य किरदार के लिए जॉन सीना को साइन किया गया है।
गौरतलब है कि जॉन सीना न सिर्फ अमेरिका, बल्कि दुनियाभर में एक जाना पहचाना नाम है। उनकी पॉपुलैरिटी बच्चों के बीच सबसे ज्यादा है। उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता जा रहा है। जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दो फोटो पोस्ट की हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे 'वॉचमैन' सीरीज में नजर आ सकते हैं। उन्होंने पहली तस्वीर में 'वॉचमैन' के लोगो को पोस्ट किया है। इस पर खून के छींटे साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
दूसरी तस्वीर 'वॉचमैन' के फेवरिट कैरेक्टर डॉ. मैनहेट्टन की है। तो क्या जॉन सीना मैनहेटन का किरदार निभा रहे हैं. ये अब भी एक सस्पेंस है, क्योंकि जॉन सीना ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वैसे द रॉक के साथ उनके रेस्लिंग मैच सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैचों में रहे हैं। अब यहां देखना दिलचस्प होगी कि जिस तरह द रॉक्स ने अपनी एक्टिंग और ताकत का जौहर दिखाया, क्या उसी तरह जॉन सीना भी दिखा पाते हैं या नहीं...। इन दोनों पहलवानों के बीच हॉलीवुड में स्टार वैल्यू को लेकर भी होने वाला मुकाबला दिलचस्प होगा।
Published on:
06 Dec 2017 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
