बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका इन अपनी फिल्म 'मॉनसून शूटआउट' को चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर मवार को लॉन्च किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे फिल्म निर्माताओं को देखकर खुशी होती है, जो नए प्रयोग करने की कोशिश करते हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए ट्वीट किया, "शूट ऑर नॉट शूट? आप निर्णय कर सकते हैं कि 'मॉनसून शूटआउट' के ट्रेलर में आगे क्या होगा। क्या शानदार विचार है। फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में फिल्मकारों को नए प्रयोग करते देखकर अच्छा लगा।" प्रियंका ने फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और उनकी टीम को भी बधाई देते हुए कहा, 'शानदार काम'। फिल्म जीवन बदलने वाले विकल्पों को चुनने पर आधारित है। इसके निर्देशक अमित कुमार हैं।