हॉलीवुड

Justin Bieber की वाइफ Hailey Bieber के दिमाग में बन गया था ब्लड क्लॉट, अब आईं हॉस्पिटल से बाहर

जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। हैली हाल ही में स्ट्रोक लक्षण पाए जाने के बाद हैली अस्पताल में भर्ती हुई थीं। हैली ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2022, 4:32 PM IST
Justin Bieber की वाइफ Hailey Bieber के दिमाग में बन गया था ब्लड क्लॉट, अब आईं हॉस्पिटल से बाहर
Justin Bieber की वाइफ Hailey Bieber के दिमाग में बन गया था ब्लड क्लॉट, अब आईं हॉस्पिटल से बाहर

मशहूर अमेरिकन सुपरमॉडल और पॉप स्टार Justin Bieber की वाइफ Hailey Bieber कुछ समय के लिए हॉस्पिटल में रहने के बाद डिस्चार्ज हो गई हैं। उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट Thrombus बन गया था जिसके बाद उन्हें स्ट्रोक जैसे लक्षण दिखाई देने लगे थे। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद हेली ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बताया है कि अभी वह बिल्कुल ठीक हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है।

हॉलीवुड सिंगर और पॉपुलर स्टार जस्ट‍िन बीबर (Justin Bieber wife) की पत्नी मॉडल हेली बीबर पिछले हफ्ते बड़ी परेशानी से गुजरी हैं। उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट हो गया था जिस कारण हेली को अस्पताल में एडम‍िट करना पड़ा था। शन‍िवार को हेली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने साथ हुए हेल्थ इशू का जिक्र किया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "गुरुवार सुबह मैं अपने पति के साथ ब्रेकफास्ट कर रही थी तभी मुझे स्ट्रोक जैसे लक्षण महसूस हुए. मुझे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। उन्होंने पाया कि मैं ब्रेन में बहुत हल्का ब्लड क्लॉट से हो चुका है जिसकी वजह से मुझे ऑक्सीजन मिलने में समस्या हो रही थी लेकिन शरीर ने खुद ही इसे ले लिया और मैं कुछ घंटों में बिल्कुल ठीक हो गई थी। हालांकि, यह मेरे जीवन का काफी डरावना पल था लेकिन अब मैं घर आ गई हूं।"

हेली ने आगे लिखा, 'निश्चित तौर पर यह मेरी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव था। मैं अब घर पर हूं और ठीक हूं। मैं सभी डॉक्टरों और नर्सों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा ख्याल रखा। आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की और मेरे लिए चिंता दिखाई। आप सभी के सहयोग और प्यार के लिए धन्यवाद।'

TMZ की रिपोर्ट के मुताब‍िक हेली को Palm Springs Hospital में इमरजेंसी में एडमिट किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार ब्लड क्लॉट के चलते हेली की चाल प्रभाव‍ित हो रही थी। तबीयत खराब होने से पहले हेली को कैल‍ीफोर्न‍िया में आयोज‍ित पति जस्ट‍िन बीबर के जस्टिस वर्ल्ड टूर इवेंट में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: क्या है Allu Arjun के Devil नंबर '666' का राज, क्यों करते हैं इस नंबर के फोन और गाड़ियों के प्लेट का इस्तेमाल

आपको बता दें, इसके पहले जस्टिन बीबर भी लगभग महीने भर पहले कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। जस्टिन और हेली 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। बाद में परिवार और दोस्तों के बीच दोनों ने 2019 में शादी रचाई। यह कपल पहले भी 2015 दिसंबर से जनवरी 2016 के दौरान एक दूसरे को डेट किया था। बता दें कि कनैडियन सिंगर जस्टिन बीबर की पत्नी हेली एक अमेरिकन सुपरमॉडल हैं।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की The Kashmir Files की तारीफ, फिल्म की टीम करने पहुंची मुलाकात

Published on: