
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की The Kashmir Files की तारीफ, फिल्म की टीम करने पहुंची मुलाकात
इस वक्त हर तरफ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की ही चर्चा है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती है। हाल ही रिलीज हुई इस फिल्म का एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर डंका बजना शुरू हो गया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी तारीफ की। इसी सिलसिले में फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल और विवेक अग्निहोत्री ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इस मुलाकात को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने सोशल मीडिया एक नोट शेयर किया है। प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने लिखा कि 'पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला। कश्मीर फाइल्स पर उनकी तारीफ ने इस मुलाकात को और भी स्पेशल बना दिया है। हमें ऐसी फिल्म बनाने पर इससे पहले कभी भी इतना गर्व नहीं हुआ है। शुक्रिया मोदीजी।'
वहीं विवेक अग्निहोत्री ने भी एक ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया और अभिषेक की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'मैं आपके लिए बहुत खुश हूं अभिषेक अग्रवाल। आपने भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण सत्य को प्रस्तुत करने का साहस दिखाया है। अमेरिका में द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के बदलते मिजाज को दर्शाया है।'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘द कश्मीर फाइल्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार कर रही है। पहले दिन, फिल्म ने तकरीबन 3.25 से 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और प्रभास और पूजा हेगड़े की ‘राधे श्याम’ को कड़ी टक्कर दी। 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों की उस वक्त की कहानी को दिखाया गया है जब 90 के दशक में उन्हें अपने ही राज्य से निकाल दिया गया था। पीएम मोदी ने मेकर्स की तारीफ की कि उन्होंने इस विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत दिखाई।
यह भी पढें: MTV Roadies में हुई Sonu Sood की धमाकेदार एंट्री, जानिए शो में क्या करने वाले हैं बॉलीवुड एक्टर
आपको बता दें, इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता हैं, जिनमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और प्रकाश बेलावदी शामिल हैं। इसमें दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर, अतुल श्रीवास्तव, पुनीत इस्सर और भी बहुत से कलाकार शामिल हैं।
यह भी पढें: हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं ये हॉलीवुड सेलेब्स, एक तो रखती हैं नवरात्रि के व्रत
Published on:
13 Mar 2022, 10:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.