हॉलीवुड

माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन का कैंसर से निधन, मौत से पहले किया यह ट्वीट

जो जैक्सन ट्रर्मिनल कैंसर से जूझ रहे थे
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 7:20 PM IST
jo jackson
jo jackson

दुनिया के मशहूर सिंगर और डांसर रहे माइकल जैक्सन के पिता जो जैक्सन भी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 89 साल के जो जैक्सन ट्रर्मिनल कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले कुछ समय से उनका लास वेगास के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जैक्सन के परिवार ने इस बात को कंफर्म किया है कि जो जैक्सन अब इस दुनिया में नहीं रहे।

पिता से मिलने की अनुमति नहीं थी:

जो जैक्सन को वर्ष 2015 में स्ट्रोक और हार्ट अटैक हुआ था। उनके चौथे बेटे जरमैन ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि निधन से पहले उनके पिता ने सबसे मिलना-जुलना बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि हमें अपने पिता को देखने के लिए भीख मांगनी पड़ती थी और बहस करनी पड़ती थी। किसी को नहीं पता था कि क्या हो रहा है। ऐसे समय में इस तरह नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि 19 जून को उन्हें अपने पिता से मिलने की अनुमति मिली थी।

24 जून को किया ट्वीट:
जो जैक्सन ने 24 जून को अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,'मैं जितने सूर्यास्त नहीं देख पाऊंगा, उससे ज्यादा मैंने देख लिए हैं। जब समय आता है तब सूर्योदय होता है और आपको अच्छा लगे या ना लगे लेकिन समय आने पर सूर्यास्त भी होता है।'

पोती बोली दादाजी ने नहीं किया ट्वीट:
जो जैक्सन के ट्वीट को लेकर माइकल जैक्सन की बेटी का कहना है कि यह ट्वीट उनके दादाजी ने नहीं किया। जो जैक्सन की पोती पेरिस जेक्सन ने कहा, 'यह खूबसूरत ट्वीट है। हालांकि यह देख मैं उदास हो जाती हूं कि जो भी उस अकाउंट को संभाल रहा है, उसने मौके का फायदा उठाया है। मेरे दादाजी ने यह ट्वीट नहीं किया। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अपना अकाउंट कभी यूज किया है।'

25 जून को थी माइकल जैक्सन की डेथ एनिवर्सरी:
बता दें कि 25 जून को माइकल जैक्सन की डेथ एनिवर्सरी थी। 25 जून 2009 को कार्डियक अरेस्ट से माइकल जैक्सन की मौत हो गई थी।

Published on: