11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोड्यूसर का दावा-मैंने ट्रंप की बेटी इवांका को किया है डेट

मशहूर प्रोड्यूसर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी को लेकर एक चौकाने वाला दावा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 9 Feb 2018, 1:26 PM IST

Ivanka Trump

नई दिल्ली। अमरीका के मशहूर रिकॉर्ड प्रोड्यूसर क्वींसी जोन्स ने वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी को लेकर एक चौकाने वाला दावा किया है। क्वींसी का कहना है कि उन्होंने इवांका ट्रंप को डेट किया है। यह बात उन्होंने एक अमरीकी मैगजीन के साथ इंटरव्यू में कही।

25 वर्ष की उम्र में मिली थी इवांका : क्वींसी जोन्स
जोन्स, अभिनेत्री रशीदा जोन्स के पिता है। 'ट्विन पिक्स' स्टार पेगी लिप्टन के पूर्व पति जोन्स का कहना है कि यह इवांका को डेट करने का मौका उन्हें मशहूर डिजाइनर टॉमी हिल्फीगर की वजह से मिला। उन्होंने कहा 'आप जानते हैं, मैं इवांका को डेट कर रहा था। उन्होंने कहा जब वो पहली बार इवांका से मिले थे, उस वक्त इवांका की उम्र 25 के करीब रही होगी। बता दें हॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर जोन्स अभी 84 साल के हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका अभी 36 वर्ष की हैं।

ट्रंप को बताया अहंकारी
बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप की बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि 'पहले मेरा उनके साथ उठना-बैठना था, लेकिन वो मानसिक रूप से सीमित - एक मेगलोमनीऐक(अहंकारी), नार्सीस्टीक व्यक्ति हैं, मैं अब उनके सामने एक पल भी खड़ा नहीं रह सकता।' उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की और उन्हें ही देश में बढ़ रहे नस्लवाद का जिम्मेदार बताया।

माइकल जैक्सन के मशहूर एल्बम के निर्माता
गौरतलब है कि क्वींस जोन्स माइकल जैक्सन के महानतम रिकॉर्ड (द वॉल ऑफ द थ्रिलर, और बैड) के निर्माता हैं, साथ ही उन्हें अब तक रिकॉर्ड 78 बार ग्रेमी नामांकन भी मिला है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की मौत पर खुलासा
उसी इंटरव्यू में जोन्स ने कहा कि वो जानते हैं कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को किसने मारा था। उन्होंने कहा 'काश मुझे ये नहीं पता होता की पूर्व राष्ट्रपति को किसने मारा', उनके अनुसार जेएफके को शिकागो के गैंग सैम जियानकाना ने अपने गिरोह के संबंध में मारा था।