
accident at udaipur
प्रतापनगर चौराहे पर मंगलवार सुबह ओवरटेक के प्रयास में एक ट्रक दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। इसमें चालक ट्रक में ही फंस गया और गंभीर घायल हो गया। बमुश्किल से उसे बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर चौराहे पर अहमदबाद जा रही एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक से आगे निकलने की होड़ में टकरा गई। पीछे चल रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक का प्रयास किया जिससे चालक गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गया। इससे चालक केबिन में ही फंस गया और घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से चालक को निकाला। पुलिस द्वारा घायल चालक को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चित्तौड़ रोड़ पर जाम लग गया जिसे बाद में बहाल करा दिया गया।
Published on:
27 Sept 2016 03:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
