हॉलीवुड

जब अपने ही भाई ने छोटी सी उम्र में किया ओपरा विन्फ्रे का रेप, प्रिंस हैरी के सामने बयां किया दर्द

अमेरिका के मोस्ट पॉपुलर टीवी होस्ट और टीवी प्रड्यूसर ओपरा विन्फ्रे ने अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि बचपन में उनके साथ कई बार रेप हुआ है। ओपरा विन्फ्रे के इस बड़े खुलासे के बाद से लोग काफी हैरान हैं।    
2 min read
• •
Updated: 24 May 2021, 3:42 PM IST
Oprah Winfrey Shared Experienced Raped By Her Brother To Prince Harry
Oprah Winfrey Shared Experienced Raped By Her Brother To Prince Harry

नई दिल्ली। अमेरिका मोस्ट पॉपुलर टॉक शो की टीवी प्रोड्यूसर ओपरा विनफ्रे को हर कोई जानता है। उनकी गिनती सफल महिलाओं की लिस्ट में होती है। ओपरा ने साल 1986 में अपने टॉक शो द ओपरा विन्फ्रे की शुरूआत की थी। उनका यह टीवी शो काफी फेमस हो गया और ओपरा ने भी खूब लोकप्रियता हासिल कर ली। अक्सर ओपरा को लोगों की जिंदगी की कड़वी सच्चाई के बारें में शो पर बात करते हुए देखा गया है। लेकिन इन दिनों पर वह अपनी जिंदगी के कड़वे सच को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ओपरा विन्फ्रे में ने खुद को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

भाई ने ही किया ओपरा विन्फ्रे का रेप

दरअसल, हाल ही में ओपरा विन्फ्रे ने शो द मी यू कॉन्ट सी के एपिसोड में खुद की लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए। 67 साल की ओपरा विन्फ्रे ने बताया कि जब वह छोटी थी। तब उनके कजिन ने उनका रेप किया था। इस घटना के बारें में बात करते हुए ओपरा विन्फ्रे काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने रोते हुए उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह नौ, दस, ग्यारह, या बारह साल की थी। तब उनके 19 साल के कजिन ने इन चार साल तक उनका रेप किया।

उस वक्त वह नहीं जानती थीं कि कि रेप क्या होता है? उन्होंने कभी उस शब्द के बारें में सुना तक भी नहीं था। वहीं नहीं जानती थीं कि एक बच्चे का जन्म कहां से होता है। ओपरा ने बताया कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उनके साथ हो क्या रहा है।

मां के बॉयफ्रेंड ने किया रेप

ओपरा विन्फ्रे ने आगे बताया कि उनके कजिन के बाद उनके साथ उनके मां के बॉयफ्रेंड भी उनका यौन शोषण किया। ओपरा विन्फ्रे ने कहा कि इन घटनाओं के बाद उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया था कि मर्दों की इस दुनिया के बीच यहां एक भी बच्ची सुरक्षित नहीं है।

ओपरा विन्फ्रे संग मिलकर प्रिंस हैरी ने शुरू किया टॉक शो

ओपरा विन्फ्रे ने यह भी खुलासा किया कि उनकी मां के बॉयफ्रेंड ने भी यौन शोषण किया था। ओप्रा विन्फ्रे का कहना है, 'मैंने यह स्वीकार कर लिया कि मर्दों की इस दुनिया में एक बच्ची सुरक्षित नहीं है। वैसे आपको बता दें कि शो द मी यू कॉन्ट सी को प्रिंस हैरी ने ओपरा विन्फ्रे के साथ मिलकर शुरू किया है। इस शो में मेंटल हेल्थ को लेकर बात करेंगे। इस शो के पहले ही एपिसोड में ओपरा विन्फ्रे ने अपनी जिंदगी की कहानी को बयां कर शो की शुरूआत की है।

Published on: