7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटा काम करने से नहीं हिचकें, क्योंकि यहीं से बड़ी शुरुआत होती है : ओप्रा

यह महत्वपूर्ण है कि आप दूसरों के जीवन को कैसे छू रहे हैं, अच्छाइयों से विरासत का निर्माण करो जिंदगी हर दिन आपसे कुछ कहती है। इसे आप सुनिए, महससू कीजिए। बस, नीयत और मंजिल साफ होनी चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pushpesh Sharma

•

Updated: 21 Jan 2020, 4:02 PM IST

छोटा काम करने से नहीं हिचकें, क्योंकि यहीं से बड़ी शुरुआत होती है : ओप्रा

टीवी एंकर ओप्रा विन्फ्रे

टीवी एंकर ओप्रा विन्फ्रे ने अमरीका के कोलोराडो यूनिवर्सिटी में छात्रों से कहा, आप हर दिन अपने कार्यों से दुनिया को बदलने आए हैं। छोटे काम करने से कभी नहीं हिचकें, क्योंकि छोटे कदम ही बड़ी उपलब्धियों की शुरुआत हैं। यह सच है कि आप सबकुछ ठीक नहीं कर सकते, लेकिन आप क्या कर सकते हैं, यह निर्णय आपको लेना है और यही निर्णय आपके व्यक्तित्व को महान बनाता है। विन्फ्रे ने कहा कि आज के युग में अराजकता से ऊपर उठना एक बड़ा समाधान है, इसे याद रखिए। अब आपका काम वह सब ग्रहण कर लेना है, जो आपने यहां सीखा है।

जब आप कुछ देखते हैं तो वही कहते हैं, लेकिन कुछ कहने या प्रतिक्रिया देने से पहले तथ्यों (सच्चाई) को जरूर समझ लें। सच्चाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी ढाल रही है। सम्मान पाना और इसे आगे बढ़ाना असली कौशल है। विन्फ्रे ने छात्रों को अनुसरण करने के लिए कुछ बातें बताई, जैसे अपने निर्धारित कार्यों को समय पर करें, अपने मोबाइल फोन को खाने की टेबल से हमेशा दूर रखें, इसकी बजाय अपने मस्तिष्क और शरीर को आराम के पल दें।

सपने रातों रात सच नहीं होते
रातोंरात सपने सच नहीं होते, इसके लिए आपको जीवन के कई दिन और रात एक करने पड़ते हैं। सफलता और सेवा में समय लगता है। क्योंकि सफलता अवसर नहीं, प्रक्रिया है। अपनी विफलताओं का जिक्र करते हुए ओप्रा ने कहा, मैं अपनी सफलता को डॉलर से नहीं आंकती, मैं खुश हूं यह आप देख सकते हैं, लेकिन इसके पीछे मेरे छोटे-छोटे प्रयास हैं। जो बीज मैंने संघर्ष के दिनों में बोए थे, यह उनका फल है।