4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपरा विन्फ्रे के इंटरव्यू में मेगन मार्केल ने लगाए शाही परिवार पर भेदभाव का आरोप, बच्चे के रंग पर भी उठे सवाल

ओपरा विन्फ्रे (Oprah Winfrey) संग प्रिंस हैरी ( Prince Harry ) की पत्नी मेगन मार्केल ( Meghan Markle ) के इंटरव्यू ने मचाई हलचल मेगन मार्केल ने शाही परिवार को लेकर किए कई बड़े खुलासे शादी के बाद अकेला महसूस करने पर आत्महत्या करने की भी कही बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 8 Mar 2021, 2:44 PM IST

Interview with Oprah Winfrey Megan Merkel Made Big RevelationsInterview with Oprah Winfrey Megan Merkel Made Big Revelations

Interview with Oprah Winfrey Megan Merkel Made Big Revelations

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ( Prince Harry ) और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ( Meghan Markle ) का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में मेगन ने अमेरिकी टीवी होस्ट ओप्रा विनेफ्रे ( Oprah Winfrey ) संग ऐसी बातों का खुलासा किया है। जिसे सुन सभी हैरान हो गए हैं। उन्होंने ब्रिटिश शाही परिवार पर नस्लभेद का आरोप लगाया है। यही नहीं इंटरव्यू में मेगन ने यह भी कह दिया कि शादी के बाद जब वह शाही परिवार में आईं तो उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि उन्होंने सोच लिया था कि वह आत्महत्या कर लेंगी। अब शाही परिवार पर लगे इन आरोपों के बाद से मेगन को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

क्या कहा मेगन ने इंटरव्यू में

ओप्रा विनेफ्रे संग इंटरव्यू में बात करते हुए मेगन ने खुलकर अपनी निजी जिंदगी के बारें में बात करते हुए कहा कि 'जब वह शादी करके घर आईं तो कुछ समय बाद ही उनकी ऐसी हालत हो गई थीं कि वह आत्महत्या करने का विचार बना चुकी थीं। यहीं नहीं इस विषय पर बात करने से पैलेस में भी मदद लेने के लिए रोक लगा दी थी।' मेगन ने बताया कि 'जब शाही परिवार के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब उन्होंने उनकी मेंटल हेल्थ के लिए मदद मांगी तो उन्होंने जवाब में कहा कि यह उनके शाही परिवार के लिए यह बिल्कुल अच्छा नहीं होगा। जिसे सुन वह पूरी तरह से टूट गई थीं।'

बच्चे के जन्म के बाद रंग पर उठाए सवाल

मेगन ने शाही परिवार के बर्ताव का खुलासा करते हुए बताया कि 'जब उन्होंने अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। तब बच्चे के रंग को लेकर भी उनसे कई सवाल पूछे गए थे। जब ओप्रा ने उस शख्स का नाम पूछा तो मेगन ने बताने से इनकार कर दिया। यह बात उनके पति हैरी संग की गई थी। मेगन ने कहा कि 'यदि वह उस व्यक्ति के नाम का खुलासा करती हैं तो वह उनके लिए ही सही नहीं होगा।' इंटरव्यू में हैरी ने उनके और मेगन के शाही कर्तव्य छोड़ने के फैसले से महारानी को धक्का पहुंचाने की खबरों को भी खारिज किया और कहा कि 'कई बार बातचीत करने के बाद यह कदम उठाया गया है।'

मेगन जिंदगी में पड़ गईं अकेली


इंटरव्यू के दौरान मेगन ने खुलासा किया कि 'जब से उन्होंने प्रिंस हैरी संग शादी की है। उनकी आजादी उनसे पूरी तरह से छीन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से वह पूरी तरह से अकेली पड़ गई थीं। यही नहीं उन्हें शादी के बाद इतना अकेला महसूस करने लगी थी, जितना कि वह शादी से पहले नहीं करती थीं। यही नहीं शादी के बाद उन्हें कई नियमों के साथ बांध दिया गया। मेगन कहती हैं कि 'वह आज अपने दोस्तों संग एक लंच के लिए भी बाहर नहीं जा सकती थीं।'

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन