हॉलीवुड

पाकिस्तानी सिंगर रेशमा की हुई हत्या, पति गोली मारकर हुआ फरार

मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस रेशमा की मौत हो गई है। खैबर पख्तून नाम की जगह पर रेशमा के पति ने उन्हें मार डाला।
2 min read
Aug 09, 2018
pakistani actress singer reshma shot dead allegedly by husband
pakistani actress singer reshma shot dead allegedly by husband

पाकिस्तान से बुरी खबर सामने आई है। वहां की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस रेशमा की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक खैबर पख्तून नाम की जगह पर रेशमा के पति ने उन्हें मार डाला। बता दें रेशमा की गोली मारकर हत्या की गई है।

रेशमा उनकी चौथी पत्नी थी। बाताया जा रहा है कि वह काफी वक्त से अपने भाई के यहां हकीमाबाद में रह रहीं थी। रेशमा और उनते पति के आए दिन झगड़ा हो रहा था। वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई। दोनों के परिवारों के बीच भी झगड़ा चल रहा था। जिसकी वजह से वह अलग रह रही थीं।

पाकिस्तानी पुलिस के अनुसार से पता चला है कि रेशमा को उनके पति ने घर में आकर गोली मारी थी। इसके तुरंत बाद वह वहां से फरार हो गया। खेर अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और इस पर इंवेस्टिगेशन शुरू हो चुकी है।

बता दें रेशमा हमेशा से पश्तो भाषा के गानों के लिए मशहूर रही हैं। इतना ही नहीं वह पाकिस्तानी टीवी शो जोबल गोलुना में भी काम कर चुकी हैं। गौरतलब है कि खैबर पख्तून में ये 15वीं ऐसी घटना है जिसमें एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। हाल में एक्ट्रेस सुनबुल की भी इसी तरह मौत की खबर सामने आई थी। उनकी मौत 3 फरवरी को हुई थी। उस दौरान उनसे गोली मारने वाले शख्स ने बत्तमीजी की थी।

Updated on:
10 Aug 2018 03:44 pm
Published on:
09 Aug 2018 01:43 pm