हॉलीवुड

मंगेतर ने पहनाई पेरिस हिल्टन को करोड़ों की अंगूठी, रखने पड़े सुरक्षाकर्मी

पेरिस हिल्टन को उनके प्रेमी क्रिस जिल्का ने सगाई में इतनी महंगी अंगूठी पहनाई
2 min read
Jan 06, 2018
Paris Hilton
Paris Hilton

इस सप्ताह की शुरुआत में सगाई कर चुकी पेरिस हिल्टन को उनके प्रेमी क्रिस जिल्का ने सगाई में इतनी महंगी अंगूठी पहनाई कि उसकी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी रखने पड़े हैं। आपको जानकारी हैरानी होगी कि पेरिस हिल्टन को सगाई में क्रिस ने 12 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी। अब पेरिस हिल्टन ने 20 लाख डॉलर की सगाई की अंगूठी के लिए सुरक्षाकर्मी रखे हैं। ये सुरक्षाकर्मी 24 घंटे अंगूठी पर नजर रखेंगे। एक सूत्र ने कहा, ‘वह 24 घंटे सुरक्षा चाहती हैं और विशेष रूप से उस अंगूठी के लिए, जो पिछले सप्ताह हुई सगाई की है।’

बता दें कि यह पेरिस हिल्टन की तीसरी सगाई थी। पेरिस हिल्टन ने अपनी तीसरी सगाई की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए थी। साथी ही पेरिस हिल्टन ने एक वीडियों साझा किया था, जिसमें अभिनेता क्रिस जिल्का उनकों प्रोपोज़ कर रिंग पहनाते हुए दिख रहें थे। पेरिस ने इस वीडियो के साथ लिखा था कि 'यह मेरे जिन्दगी का सबसे खुशनुमा और प्यारा पल।'यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और कुछ ही घंटों में इस वीडियों को करीब 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था।

ये भी पढ़ें.. बड़ी मुश्किल! इस ईद पर सलमान के सामने होंगी उनकी एक्स और जिगरी दोस्त

सैकड़ो लोगों ने इस वीडियो पर कमेन्ट किए और इस कपल को बधाईयां दी। बता दें कि पेरिस और जिल्का 7 साल पहले एक पार्टी के दौरान मिले थे। पेरिस और जिल्का ने पिछले साल सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की बात कबूली थी। दोनों एक दूसरे को करीब 10 सालों से जानते हैं।

गौरतलब है कि पेरिस हिल्टन वर्ष 2003 में उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो का नाम 'वन नाइट इन पेरिस' था। उस वीडियो में हिल्टन अपने पूर्व बॉयफ्रेंड रिक सलोमॉन के साथ थीं। इस वीडियो के कारण पेरिस डिप्रेशन में चली गई थीं।

Published on:
06 Jan 2018 08:35 pm