हॉलीवुड

पॉपुलर सिंगर की कार में मिली लाश, मचा हड़कंप

Crime News: फेमस सिंगर की कार में लाश मिलने से इलाके के लोग दहशत में हैं। स्थानीय पुलिस कार जब्त कर जांच में जुटी है।
2 min read
Sep 10, 2025
D4vd-Car-Crime-News-1
फेमस सिंगर की कार में मिली लाश (D4vd की प्रतीकात्मक फोटो)

Crime Case: मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। D4vd के नाम से मशहूर अमेरिकी सिंगर की टेस्ला कार में लाश मिली है। KABC के रिपोर्ट के मुताबिक, कार डेविड एंथनी बर्क के नाम से पंजीकृत है, जो कि सिंगर का असली नाम है, शव मिलने के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन जुटी है। बता दें उनकी लग्जरी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। युवाओं में वह काफी पॉपुलर हैं, उनकी उम्र 20 वर्ष है।

जांच अधिकारियों का क्या है कहना?

पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक टो यार्ड में एक वाहन से दुर्गंध आने की सूचना मिली। जिसके बाद दोपहर लगभग 12:20 बजे मैन्सफील्ड एवेन्यू के 1000 ब्लॉक पर हम पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने KABC को आगे बताया कि वाहन कुछ दिनों से उसी जगह पर था। शव एक बैग के अंदर मिला।

D4vd के कार में मिली लाश

सिंगर के प्रवक्ता का बयान आया सामने

D4vd के एक प्रवक्ता ने NBC लॉस एंजिल्स को बताया कि D4vd को घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि वह अभी भी दौरे पर हैं, फिर भी वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।

D4vd के बारे में जानकारी

बता दें D4vd का जन्म क्वींस में हुआ था और बाद में वे ह्यूस्टन, टेक्सास चले गए। अपने गानों की दम पर उन्होंने अलग पहचान बनाई। इसी साल अपना पहला एल्बम रिलीज किया था। उन्होंने 2023 में दो प्ले भी रिलीज किए थे। उनका गाना "फील इट" मई में बिलबोर्ड हॉट 100 पर 75वें स्थान पर रहा। सिंगर D4vd के Spotify पर हर महीने 3.3 करोड़ से ज्यादा श्रोता और TikTok पर 37 लाख से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।

जानकारी के मुताबिक, सिंगर ‘विदर्ड वर्ल्ड’ टूर पर हैं, जो मंगलवार को मिनियापोलिस और बुधवार को कैनसस सिटी में परफॉर्म करने वाला है।

Updated on:
10 Sept 2025 08:15 pm
Published on:
10 Sept 2025 04:10 pm