हॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस शूटिंग के दौरान हुए घायल, ले जाना पड़ा अस्पताल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति और अमरीकन सिंगर निक जोनस को शूट करते हुए चोट लगी है। इसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कुछ समय बाद उन्हें घर जाने के लिए कह दिया गया।

2 min read
May 17, 2021
priyanka_and_nick_jonas.png

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भारत के लोगों की मदद का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ने ने गिवइंडिया के साथ मिलकर फंडरेजर की शुरूआत की है, जिसमें करोड़ो रुपए आ चुके हैं। इसी बीच खबर है कि निक जोनस को एक शूट के दौरान चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जाता है कि अस्पताल में इलाज के बाद निक अपने घर लौट गए हैं।

मामला गंभीर, इसलिए ले जाना पड़ा एंबुलेंस में
टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, एक नए शो की शूटिंग के दौरान निक जोनस को चोट लगी। इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि जिस तरह से निक को एंबुलेंस में ले जाना पड़ा, उससे लगता है कि चोट गंभीर है। शो की यूनिट ने भी निक की चोट को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी है। खबरों के अनुसार निक को ट्रीटमेंट दे घर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब निक जोनास को सेट पर चोट लगी है। इससे पहले साल 2018 में मैक्सिको में निक के साथ ऐसा ही एक हादसा सेट पर हो गया था और इस दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी। निक इस दौरान 'द वॉयस' की शूटिंग में व्यस्त रहे। इस रियलिटी सिंगिंग शो की शूटिंग फिर से शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त निक ने अपना एक म्यूजिक एलबम भी लॉन्च किया है।

1 मिलियन डॉलर किए एकत्र
बता दें कि प्रियंका ने भारत के लिए मदद मांगते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसमें निक जोनस ने भी अपील की थी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने मैसेज में लिखा था,'भारत, मेरा घर, दुनिया के सबसे बुरे संकट कोविड से पीड़ित है और हमें इसकी मदद करने की जरूरत है। बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं। चारों तरफ बीमारी है और यही निरंतर बढ़ रहा है और तेज गति और स्केल से मार रहा है। आप जो कुछ भी दे सकते हैं, वह वाकई में बदलाव लाएगा। करीब 63 मिलियन लोग मुझे यहां फॉलो करते हैं, अगर इनमें से 1 लाख लोग भी 10 डालर डोनेट करते हैं तो ये 1 मिलियन डॉलर हो जाएगा और यह बहुत बड़ा अमाउंट होगा।' इसके बाद दोनों को 1 मिलियन डॉलर का फंड इकट्ठा हो चुका है। प्रियंका ने बताया कि 14000 से ज्यादा लोगों ने इस फंड में योगदान दिया था। इस पैसे को कोरोना से जंग में लगा दिया गया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अब 3 मिलियन डॉलर का फंड एकत्र करने का लक्ष्य रखा है।

Published on:
17 May 2021 05:57 pm