प्रियंका चोपड़ा की जैकेट पर मां काली की तस्वीर
नई दिल्लीPublished: May 11, 2021 06:44:56 pm
प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका फैशन सेंस भी चर्चा में रहता है। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी जैकेट के पीछे मां काली का चेहरा बना हुआ है।


Priyanka Chopra
नई दिल्ली। बॉलीवुड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की तस्वीर वायरल होती रहती हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके फैशन सेंस की दुनिया दीवानी है। वह हर बार अपने कपड़ों के साथ एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं। इस बीच प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।