अली अब्बास की फिल्म 'भारत' को लेकर प्रियंका काफी इंटरेस्टेड हैं और हो सकता है कि इस फिल्म के खातिर वो अपने अमरीकन टीवी 'क्वाटिंको' को भी छोड़ दें।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड का रूख करने का मन बना रही हैं। प्रियंका इन दिनों अपने अमरीकन टीवी शो 'क्वाटिंको' के तीसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन हाल में वो अपने नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई आई थीं। इस दौरान उन्होंने कई डायरेक्टर्स से मुलाकात की और कई स्क्रिप्ट भी पढ़ी थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक अली अब्बास और प्रियंका के बीच फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा हुई। खबर है कि प्रियंका को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी।
'क्वाटिंको' छोड़ सकती हैं प्रियंका
रिपोर्ट के मुताबिक, अली अब्बास की फिल्म 'भारत' को लेकर प्रियंका काफी इंटरेस्टेड हैं और हो सकता है कि इस फिल्म के खातिर वो अपने अमरीकन टीवी 'क्वाटिंको' को भी छोड़ दें। कहा जा रहा है कि अगर प्रियंका 'भारत' में काम करती हैं तो वह 'क्वाटिंको' के चौथे सीजन में समय नहीं दे पाएंगी। ऐसे में उन्हें 'भारत' और 'क्वाटिंको' में से किसी एक प्रोजेक्ट को चुनना होगा।
10 साल बाद सलमान के साथ प्रियंका
सलमान और प्रियंका ने 'मुझसे शादी करोगी' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। अब वह लगभग 10 साल के बाद सलमान के साथ 'भारत' में नजर आ सकती हैं। बता दें कि फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर करने जा रहे हैं।
30 साल छोटी एयरहोस्टेस बनेंगी विजय माल्या की तीसरी दुल्हन, ये स्टार्स होंगे शामिल!