गिरफ्तार आरोपित गिर्राज गुर्जर है। इससे पूर्व पुलिस इसी मामले में रामदास गुर्जर (३२) व खेमराज उर्फ खेमू गुर्जर (३६) को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि गत २७ अप्रेल को उक्त गिरफ्तार आरोपितों सहित अन्य लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हाथियारों व लाठी से हमला कर दिया था। हमले में एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के चोटें आई।