हॉलीवुड

Rapper Eminem Mom Dies: फेमस रैपर की मां का निधन, गंभीर बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा

Rapper Eminem Mom Dies: फेमस रैपर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां का निधन हो गया है।

2 min read
Dec 04, 2024
Rapper Eminem Mom Dies

Rapper Eminem Mom Dies: इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस अमेरिकन रैपर की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से रैपर पूरी तरह से टूट गए हैं। इस वजह से रैपर एमिनेम के फैंस भी निराश हो रहे हैं। एमिनेम की मां डेबी नेल्सन ने 69 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। रैपर की मां का निधन सोमवार, 2 दिसंबर की शाम को सेंट जोसेफ, मिसौरी में हुआ। डेबी नेल्सन एक लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं जो वह हार गईं।

रैपर एमिनेम की मां का निधन (Rapper Eminem Mom Dies)

52 साल के रैपर एमिनेम एक ग्रैमी-विजेता भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रैपर का रिश्ता उनकी मां के साथ ज्यादा अच्छा नहीं था। उन्होंने अपने 2002 के गाने 'क्लीनिन आउट माई क्लोसेट' में सार्वजनिक रूप से अपना मां का मजाक उड़ाया था। मां के बारे में एम के तंज भरे गानों के लिए उन पर 11 मिलियन अमरीकी डॉलर का मानहानि का मुकदमा भी दर्ज हुआ था, लेकिन 2013 में मां और बेटे का रिश्ता ठीक हो गया था।

रैपर के फैंस जता रहे दुख (Rapper Eminem Mom nelson passes away)

रैपर ने साल 2013 में गाने हेडलाइट्स' के जरिए अपनी मां से माफी मांगी थी। उन्होंने अपने पालन-पोषण को लेकर अपनी मां को धन्यवाद कहा था। इसके बाद डेबी ने अपने बेटे का समर्थन भी किया था। 2022 में शैडी को 'रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम' में शामिल किए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया और यहां तक कि एक वीडियो संदेश के जरिए उन्हें बधाई दी थी। अब रैपर के फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब मां और बेटे का रिश्ता ठीक हो रहा था तो उनकी मां का निधन हो गया।

Published on:
04 Dec 2024 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर