Ruby Rose Allegations Against Katy Perry: हॉलीवुड एक्ट्रेस रूबी रोज ने सिंगर कैटी पेरी के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते रविवार को एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया के एक नाइट क्लब में 'रोअर' सिंगर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था। जानिए क्या है पूरा मामला।
Ruby Rose Allegations Against Katy Perry: 'ऑरेंज इज़ द न्यू ब्लैक' एक्ट्रेस रूबी रोज ने फेमस सिंगर कैटी पेरी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'थ्रेड्स' पर एक्ट्रेस रूबी रोज ने एक पोस्ट के जरिये से 'रोअर' गायिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
12 अप्रैल को लिखे अपने पोस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस ने दावा किया कि केटी पेरी ने कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित एक नाइट क्लब में उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने ये भी बताया कि ये घटना दो दशक पुरानी है, जब वो 20 साल की थीं।
केटी पेरी के लिए एक पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए रोज ने लिखा, "केटी पेरी ने मेलबर्न के स्पाइस मार्केट नाइटक्लब में मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया था। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो क्या सोचती है। मैं तब सिर्फ 20 साल की थी। अब मैं 40 साल की हो गई हूं। इस बात को सार्वजनिक रूप से कहने में मुझे लगभग दो दशक लग गए।" उन्होंने आगे कहा, “हालांकि मैं मुझे अपनी आवाज उठाने के लिए इतना लंबा समय लग गया, लेकिन इससे पता चलता है कि आघात और यौन उत्पीड़न का कितना गहरा असर होता है। मुझे देखने के लिए धन्यवाद।"
रूबी रोज के चौंकाने वाले दावों पर यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ ने उनको सपोर्ट किया, तो कुछ ने उन पर सवाल भी उठाए। हालांकि, एक यूजर ने इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि पेरी ने डांस फ्लोर पर उनकी एक दोस्त पर हमला किया था।
एक यूजर ने लिखा, “मैं तुम्हारे साथ हूं दोस्त, और चिंता मत करो, क्वीर समुदाय भी तुम्हारे साथ है। मैंने अभी पेरिस में अपनी उस दोस्त से कॉन्टैक्ट किया है जिस पर उसने डांस फ्लोर पर हमला किया था…। मुझे बहुत दुख है कि आप दोनों के साथ ऐसा हुआ।”
एक अन्य पोस्ट में एक यूजर ने कैटी पेरी के साथ एक फोटो शेयर की और सिंगर के साथ अपने एक्सपीरियंस का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पेरी ने अपना हाथ उसके प्राइवेट पार्ट पर रखा था। यूजर ने यह भी दावा किया कि उसने उसी रात उसी पार्टी में रूबी रोज के साथ हुई छेड़छाड़ के बारे में भी सुना था।
इस यूजर के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए रोज ने लिखा, ''मुझे लगता है कि यह वही रात थी?!!!!!! मेरी तस्वीरें अमेरिका में मेरे हार्ड ड्राइव पर हैं, लेकिन मुझे लगभग पूरा यकीन है कि ये वही ड्रेस है। अगले दिन मैंने ग्राउज में मौजूद लोगों से भी सुना कि उनके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ था।'' इसके साथ ही इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रोज ने लिखा कि उन्होंने पेरी के पैर पर उल्टी कर दी थी और तुरंत घर चली गईं।
वहीं, एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, “उसने (केटी ने) मुझे चूमा नहीं। उसने मुझे अपनी सबसे अच्छी दोस्त की गोद में 'आराम करते' हुए देखा और वह नीचे झुकी, इसके बाद उनसे बहुत गन्दी हरकत की जिसके कारण मैंने उस पर उल्टी कर दी।”
रोज के चौंकाने वाले यौन उत्पीड़न के आरोपों के वायरल होने के तुरंत बाद, केटी पेरी की टीम ने जवाब देते हुए दावा किया कि सभी आरोप 'खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना झूठ' हैं। वैरायटी को दिए गए एक बयान में कहा गया है: “रूबी रोज द्वारा केटी पेरी के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आरोप न केवल पूरी तरह से झूठे हैं, बल्कि खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना भी हैं। रोज का सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप लगाने का इतिहास पुराना है, जिन्हें हर बार लोगों ने नकारा है।”