हॉलीवुड

भूतिया घर में बुरी आत्माएं और कीमत साढ़े 12 करोड़: जानें 189 साल पुराना हॉन्टेड हाउस का खौफनाक सच, बन चुकी हैं कई फिल्में

Haunted House Story: 189 साल पुराना भूतिया घर की नीलामी होने जा रही है। जिसकी कीमत साढ़े 12 करोड़ से ज्यादा है। ‘द कॉन्ज्यूरिंग' की कहानी इसी घर पर आधारित है। यह एक सत्य घटना है।

2 min read
Sep 10, 2025
रियल हॉन्टेड हॉउस की फोटो

The Conjuring House Story: कुछ लोगों का मानना है कि यदि भगवान हैं, तो काली शक्तियां (बुरी आत्माएं) भी हैं। ये आत्माएं अपना स्थान खुद चुनती हैं, अपने किसी खास मकसद के लिए। 1836 में ऐसी ही एक बुरी आत्मा ने एक घर पर अपना बसेरा बना लिया। ये घर आज भी मौजूद है, जो की अब दूसरी बार बिकने जा रहा है। इस घर की कहानी पर हॉलीवुड की कई फिल्में बन चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

पॉपुलर सिंगर की कार में मिली लाश, मचा हड़कंप

हॉरर फिल्म का असली घर अब होगा नीलाम

हॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्म सीरीज मानी जाने वाली 'द कॉन्ज्यूरिंग' की आखिरी कड़ी 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म की कहानी जिस असली घर पर आधारित है, उसे अब नीलामी के लिए रखा गया है। यह घर अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य के बुर्रिलविले इलाके में 1677 राउंड टॉप रोड पर स्थित है। यह घर 1836 में बनाया गया था। करीब 3,023 वर्ग फुट में फैला यह घर 'द कॉन्ज्यूरिंग हाउस' के नाम से मशहूर है। इसकी नीलामी 31 अक्टूबर को होगी। वर्तमान में फोरक्लोजर ऑक्शन के तहत बेची जा रही है। इससे पहले 2022 में इसे करीब 12.75 करोड़ रुपए में बेचा गया था।

कई डरावनी घटनाएं घटीं यहां

1970 से 1980 के दशक में पेरॉन परिवार यहां रहता था। उनकी बेटी एंड्रिया पेरॉन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया था कि उनके परिवार ने कई अजीबो-गरीब घटनाओं का सामना किया। उन्होंने एक बार अपनी मां को अचानक कुर्सी से उड़कर 20 फीट दूर गिरते देखा। हैरानी की बात यह थी कि उनकी मां को यह घटना याद तक नहीं रही। यह अनुभव बाद में 'द कॉन्ज्यूरिंग' फिल्म की कहानी का आधार बना। पहले इस घर में 14 कमरे थे, लेकिन 2021 में इसका लेआउट बदल दिया गया। अब इसमें सिर्फ 3 बेडरूम और 2 बाथरूम हैं। माना जाता है कि यहां आज भी अजीब घटनाएं होती रहती हैं, जिस वजह से दुनिया भर के लोग इसे देखने आते हैं। यहां एक समय में 8 लोग रात बिता सकते हैं और 13 घंटे तक पैरानॉर्मल जांच करने की इजाजत मिलती है।

ये भी पढ़ें

संजय कपूर की मौत के बाद परिवार में मचा घमासान, अब टुकड़ों में बंटेगी प्रॉपर्टी!

Published on:
10 Sept 2025 07:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर