हॉलीवुड

THE NUN ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम! ‘पलटन’, ‘लैला-मजनू’ को पछाड़ कमा डाले इतने करोड़…

जेपी दत्ता निर्देशित 'पलटन' और इम्तियाज अली और एकता कपूर निर्मित फिल्म 'लैला मजनू' के मुकाबले 'द नन' ने शानदार शुरुआत की है।

2 min read
Sep 08, 2018
the nun

इस हफ्ते सिनेमाघरों में कुल चार फिल्मों ने दस्तक दी हैं। इसमें बॉलीवुड फिल्म 'पलटन ', 'लैला मजनू','गली गुलियां' और हॉलीवुड फिल्म 'द नन' शामिल हैं। चारों फिल्मों में से कमाई की रेस में हॉलीवुड की हॉरर जोनर की फिल्म 'द नन' ने बाजी मार ली है। जेपी दत्ता निर्देशित 'पलटन' और इम्तियाज अली और एकता कपूर निर्मित फिल्म 'लैला मजनू' के मुकाबले 'द नन' ने शानदार शुरुआत की है। मूवी क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक 'द नन' ने 8 करोड़ की कमाई की है।

बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे
'द नन' ने शुक्रवार को रिलीज हुई तीन बॉलीवुड फिल्मों को कमाई के मामले में बेहद पीछे छोड़ दिया है। जे पी दत्ता की मल्टीस्टारर फिल्म 'पलटन' ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले दिन करीब 1.25 करोड़ रुपए कमाए। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म 'लैला मजनू' ने पहले दिन 30 लाख रुपये कमाए, जबकि मनोज वाजपेयी स्टारर 'गली गुलियां' सिर्फ 5 लाख रुपये का कलेक्शन कर पाई।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर हॉलीवुड फिल्म
'द नन' इस कलेक्शन के साथ ही सबसे ज्यादा कमाने वाली पहली हॉरर हॉलीवुड फिल्म बन गई है। बता दें, 'द नन' कान्जरिंग सीरीज की चौथी फिल्म है। पिछली तीनों फिल्मों के मुकाबले 'द नन' ने बेहतर बिजनेस किया है। गौरतलब है कि'द कान्जरिंग' (2013)' ने पहले दिन 6 करोड़ रुपये कमाए थे, 'द कान्जरिंग 2 (2016)' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.36 करोड़ रुपए कमाए थे। 'एनाबेल क्रिएशन (2017)' ने फर्स्ट डे 4.61 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Published on:
08 Sept 2018 11:52 pm
Also Read
View All