हॉलीवुड

बाहर झांकती तोंद के साथ विल स्मिथ ने शेयर की फोटो, कहा- अब तक की सबसे बेकार बॉडी शेप

हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने अपनी एक कम कपड़ों में फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने अपनी बॉडी शेप को लेकर चिंता जताई है। उनका मानना है कि उनकी बॉडी ने बहुत सपोर्ट किया है, लेकिन अब इसे बेहतर करने की जरूरत है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2021, 5:32 PM IST
will_smith.png

मुंबई। पिछले वर्ष लगे कोरोना लॉकडाउन और इसके कुछ ही महीनों बाद लगे आंशिक लॉकडाउन के चलते जहां लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है, वहीं कुछ लोगों का वजन भी बढ़ गया है। इसकी वजह ज्यादा चहलकदमी या वर्कआउट न होना और घर में रहना भी है। 'मैन इन ब्लैक' और 'बैड ब्वॉयज' जैसी हॉलीवुड मूवीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता विल स्मिथ भी इस दौरान बेड शेप में हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी तोंद निकली हुई है।

'अपनी अब तक की सबसे बेकार शेप'
विल स्मिथ ने अपनी जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें वह अंडरवियर और चैन खुली हुई जैकेट में नजर आ रहे हैं। कम कपड़ों में क्लिक इस तस्वीर में उनकी तोंद बाहर झांकती हुई नजर आ रही है। इस फोटो के कैप्शन में विल ने लिखा,'मैं आप लोगों के साथ हकीकत साझा करना चाहता हूं। मैं अपनी अब तक की सबसे बेकार शेप में हूं।' विल के इस तस्वीर को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा एक्टर ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि ये वह बॉडी है जिसने मुझे एक महामारी और असंख्य दिनों तक पेंट्री के दौरान ढोया है। मुझे ये बॉडी पसंद है, लेकिन अब मैं अच्छा महसूस करना चाहता हूंं। अब आधी रात को मफिन्स नहीं खाउंगा।'

( Photo Credit : Instagram.com/willsmith/)

'तुम शेप में आ जाओगे'
फैंस और सेलेब्स इस फोटो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। अरनॉल्ड शैव्रेजर ने लिखा,'मैं तुम्हारे लिए आंसू बहा रहा हूं, हालांकि तुम अभी भी 90 फीसदी अमरीकी लोगों से बैटर शेप में हो। ट्राई करते रहो।' फिल्ममेकर माइकल बे ने उन्हें शेप में लाने की गांरटी देते हुए लिखा, 'चलो पूरे बैंड को वापस साथ लाते हैं, बैड बॉयज फाइनल चैप्टर। तुम शेप तुम्हे गारंटी देता हूं कि तुम शेप में आ जाओगे।' अवा डुवर्ने का मानना है कि, 'मुझे तो यहां बेकार जैसा कुछ नहीं दिख रहा।'

'मैन इन ब्लैक' और 'बैड ब्वॉयज' जैसी हॉलीवुड मूवीज के अलावा विल ने हैंकॉक, द कराटे किड, फोकस और आफ्टर अर्थ में काम किया है। वह हिन्दी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में भी काम कर चुके हैं। इसके लिए वह भारत आए थे। यहां शूटिंग के दौरान विल ने कई भारतीय दिग्गज कलाकारों से मुलाकात की थी।

Published on: