8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉलीवुड सुपरस्टार Will Smith को है हिंदू धर्म में आस्था, हरकी पैड़ी में कर चुके हैं विशेष गंगा पूजन

हॉलीवुड सुपरस्टार Will Smith आज अपना 53वां मना रहे हैं। विल भारत में भी काफी मशहूर हैं। विल हिंदू धर्म में भी खूब श्रद्धा रखते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 25 Sep 2020, 6:43 PM IST

Hollywood Actor Will Smith Celebrate His 53Th Birthday

Hollywood Actor Will Smith Celebrate His 53Th Birthday

नई दिल्ली। फिल्म अलादीन और जेमिनी मैन के हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। विल स्मिथ बड़े पर्दे पर तो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने ही जाते हैं,लेकिन असल जिंदगी में वह अपनी सादगी के लिए खूब मशहूर हैं। वह केवल हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनिया की कई जगहों पर जानी जाते हैं। विल की खास बात यह भी है कि उन्हें हिंदू धर्म में काफी रूचि है। जी हां, यही वजह है कि अक्सर उन्हें भारत में कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए स्पॉट किया गया है। चलिए उनके बर्थडे स्पेशल में आपको उनकी बारें में कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

हॉलीवुड के सुपरस्टार विल स्मिथ 2018 में हरिद्वारा में स्थित हरकी पैड़ी आए थे। इस दौरान वह भारतीय अध्यात्म दर्शन, सनातन हिंदू परंपरा और भारत की संस्कृति के बारें में जानने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए महामृत्युंजम मंदिर में विशेष पूजा करवाई थी। हरिद्वार में विल ने अपनी कुंडली भी बनवाई थी। इस बात की जानकारी हरिद्वार में प्राच्य विद्या सोसाइटी के डायरेक्टर ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी ने दी थी।

हरकी पौड़ी के दर्शन करने के बाद विल स्मिथ वापस चले गए थे। जिसके बाद प्राच्य विद्या सोसाइटी के डायरेक्टर ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया था कि उन्होंने आध्यात्म के साथ-साथ भारतीय धर्म दर्शन में गंगा और हरिद्वार की मान्यता का भी ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने इनकी महत्वता को समझा। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी संध्याकालीन गंगा आरती का भी हिस्सा बने। बताया कि इस दौरान वह मीडिया से दूर रहे, लेकिन उन्होंने अपनी टीम संग सभी स्थानों पर शूटिंग की।